फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019:UP Cabinet meeting start in Prayagraj kumbh Mela 2019

योगी ने की गंगा एक्सप्रेसवे की घोषणा, बोले- पीएम के कारण कुंभ का आयोजन सफल

Tue, 29 Jan 2019 11:35 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: यशवीर सिंह Updated Tue, 29 Jan 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019:UP Cabinet meeting start in Prayagraj kumbh Mela 2019
Cabinat meeting in kumbh

कुंभ नगर में यूपी कैबिनेट की पहली बैठक हुई। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा समेत कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, मंत्री श्रीकांत शर्मा सहित 30 से अधिक मंत्री शामिल हुए। बैठक में कई मंत्री समय पर नहीं पहुंचे। आशुतोष टंडन एक दिन पहले ही अरैल टेंट सिटी पहुंच गए थे, लेकिन बैठक में आने में वे भी लेट हो गए। 

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि राम मंदिर को लेकर कैबिनेट की बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद सीएम योगी ने कहा कि गंगा के कारण पूरी दुनिया के सामने कुंभ मेला उदाहरण बन गया है। यह पीएम मोदी के कारण संपन्न हो पाया है।  कैबिनेट बैठक में प्रयागराज के विकास पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा जिसकी लागत 36 हजार करोड़ होगी। यह एक्सप्रेसवे 6500 हक्टेयर जमीन पर बनेगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा जो 600 किमी लंबा होगा। यह एक्सप्रेस-वे अमरोहा, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, रायबरेली व फतेहपुर को प्रयागराज से सीधा जोड़ेगा। इसके अलावा अक्षयवट के दर्शन के लिए सालभर खुला रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए कैबिनेट बैठक में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण की सहमति दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म उरी को उतर प्रदेश सरकार ने कर मुक्त किया है जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा इस फिल्म को देखें और देश के प्रति अपने कर्तव्य को समझें। उन्होंने कहा कि भारद्वाज आश्रम का सुंदरीकरण भारद्वाज पार्क की तरह ही किया जाएगा। इसके अलावा निषादराज की मूर्ति लगाने के साथ शृंगवेरपुर तीर्थस्थल को विकसित किया जाएगा।


सीएम ने कहा कि प्रयागराज और चित्रकूट के बीच पहाड़ी पर बाल्मीकि की मूर्ति लगेगी और रामायण शोध संस्थान भी खुलेगा। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत कुष्ठ रोगियों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं किसनों के हित की बात करते हुए सीएम ने कहा कि किसान ही मंडी समिति का सभापति और उप सभापति बनेगा। सीएम ने एसजीपीजीआई के चिकित्सकों को विशेष सुविधा देते हुए कहा कि एम्स के चिकित्सको के समान इन्हें भी सुविधा दी जाएगी

सीएम के स्वागत के लिए संगम नोज पर 13 अखाड़ों के संत पहुंचे। यहीं नाथ संप्रदाय के शिविर में कैबिनेट के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed