{"_id":"5c570671bdec2273606044d7","slug":"kumbh-2019-tight-security-in-sangam-for-mauni-amavasya-in-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संगम पर हर खंभे के पास 2 दर्जन सुरक्षाकर्मी की तैनाती, 500 से अधिक दरोगा-सिपाही सादे भेष में तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम पर हर खंभे के पास 2 दर्जन सुरक्षाकर्मी की तैनाती, 500 से अधिक दरोगा-सिपाही सादे भेष में तैनात
Sun, 03 Feb 2019 08:49 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 03 Feb 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
Security in Kumbh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम को हाई सिक्योरिटी जोन बनाया गया है। प्रत्येक बिजली के खंभों के इर्द गिर्द तकरीबन दो दर्जन पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इस टीम में यूपी पुलिस, पीएसी, महिला पुलिसकर्मी और सीपीएमएफ के जवान शामिल रहेंगे। रविवार को संगम क्षेत्र में गहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
ऑपरेशन स्वीप के तहत कई व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पर्व के लिए सादे वेष मेंं पांच सौ से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती गई है। आईबी, स्टेट इंटेलिजेंस और एलआईयू के जवान आज से तैनात हो गए। अधिकारियों ने बताया कि भारी भीड़ के बीच आज ही मौनी अमावस्या के स्नान का रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन
संगम पर तकरीबन पांच हजार पुलिसकर्मियोंं की तैनाती की गई है। संगम पर तैनाती के लिए इस बार बिजली के खंभों को पिकेट का रूप दिया गया है। प्रत्येक खंभे की नंबरिंग है। सभी खंभों के पास दो दर्जन सिपाहियों की टीम को तैनात किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इस टीम में सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्सेज के जवानों को भी रखा गया है। खंभों की औसतन दूरी 20 से तीस मीटर है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि संगम पर हर एक मीटर पर औसतन दो सिपाहियों की तैनाती हुई है।
विज्ञापन
एसपी संगम पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि संगम को हाई सिक्योरिटी जोन बनाया गया है। रविवार को एहतियानत पूरे संगम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। अवैध रूप से दुकान लगाए लोगों को हटा दिया गया। अखाड़ों के शाही स्नान के लिए बनाए गए पूरे रूट पर बेरीकेडिंग के इर्द गिर्द पुलिस वालों को तैनात किया गया है। अखाड़े से लेकर संगम तक फोर्स की तैनाती की गई है। बेरीकेडिंग के दोनोंं ओर पुलिस वाले रहेंगे।
संगम पर जल में 19 कंट्रोल रूम शुरू
शाही स्नान वाले रूट से कुछ दूर पर आम स्नानार्थियों को स्नान कर दिया जाएगा। अमावस्या के पर्व पर जितनी फोर्स की तैनाती हुई है, सभी का रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया गया। कहीं कुछ समस्या हुई तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों की जगह दूसरे पुलिस वालों को तैनात कर दिया गया। सीपीएमएफ, पीएसी, बाढ़ राहत दल, एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। खुफिया विभाग भी एलर्ट पर है। संगम पर बीडीडीएस और एएस चेक टीम स्नान खत्म होने तक मौजूद रहेगी।
कुंभ नगर। संगम पर जल में 16 छोटे और 3 बड़े कंट्रोल रूम रविवार से शुरू हो गए। प्रत्येक कंट्रोल रूम में डाक्टर, गोताखोर, डूबने से बचाने के सामान और प्राथमिक उपचार के सामान रखे गए हैं।
हेलीकाप्टर से सेना ने निगरानी शुरू, अधिकारियों ने भी किया भ्रमण
कुंभ नगर। सेना ने रविवार से ही हेलीकाप्टर से निगरानी शुरू कर दी। सेना के हेलीकाप्टर ने सुबह से शाम तक मेला क्षेत्र के कई चक्कर लगाए। दूसरी ओर एडीजी, कमिश्नर और आईजी आदि ने भी पुलिस के हेलीकाप्टर से मेले का भ्रमण किया।
कुंभ नगर। संगम पर जल में 16 छोटे और 3 बड़े कंट्रोल रूम रविवार से शुरू हो गए। प्रत्येक कंट्रोल रूम में डाक्टर, गोताखोर, डूबने से बचाने के सामान और प्राथमिक उपचार के सामान रखे गए हैं।
हेलीकाप्टर से सेना ने निगरानी शुरू, अधिकारियों ने भी किया भ्रमण
कुंभ नगर। सेना ने रविवार से ही हेलीकाप्टर से निगरानी शुरू कर दी। सेना के हेलीकाप्टर ने सुबह से शाम तक मेला क्षेत्र के कई चक्कर लगाए। दूसरी ओर एडीजी, कमिश्नर और आईजी आदि ने भी पुलिस के हेलीकाप्टर से मेले का भ्रमण किया।