{"_id":"5c2f6a83bdec225697311c4a","slug":"kumbh-2019-shatabadi-train-will-not-starts-between-prayagraj-to-lucknow-in-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में नहीं शुरू होगी प्रयागराज से लखनऊ के बीच शताब्दी, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में नहीं शुरू होगी प्रयागराज से लखनऊ के बीच शताब्दी, ये है बड़ी वजह
Fri, 04 Jan 2019 09:03 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज से लखनऊ के बीच शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन इस रूट के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण के बाद ही होगा। डीआरएम लखनऊ ने स्पष्ट किया है कि अभी कुंभ के दौरान इस ट्रेन का संचालन शुरू नहीं किया जा रहा है। उनके मुताबिक शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन तो होना है, लेकिन वह तभी होगा जब इस रूट का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का काम पूरा हो जाएगा। यह काम दिसंबर 2019 तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद ही इसका संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल पिछले कुछ माह से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि कुंभ के पूर्व प्रयागराज से लखनऊ के बीच शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। पिछले वर्ष इलाहाबाद-आनंद विहार के बीच हमसफर एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह के दौरान रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने लखनऊ के लिए शताब्दी एक्सप्रेस शुरू करवाने की बात कही थी। उनके इस बयान के बाद इस बात की चर्चा थी कि कुंभ के पूर्व लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रयागघाट और प्रयाग स्टेशन पर रेलवे बोर्ड के दो सदस्यों के निरीक्षण के दौरान डीआरएम लखनऊ सतीश कुमार से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि लखनऊ-प्रयाग में विद्युतीकरण और दोहरीकरण का काम चल रहा है। यह काम दिसंबर तक पूरा हो सकता है। इस वर्ष के आखिरी में या अगले वर्ष की शुरूआत में लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
