{"_id":"5c6bbc12bdec227396045b83","slug":"kumbh-2019-roadways-buses-will-be-avalable-at-bank-road-near-prayagraj-railways-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kumbh 2019: प्रयाग स्टेशन के बाहर इस बार भी मिलेंगी रोडवेज बसें, भीड़ से बचने के लिए लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh 2019: प्रयाग स्टेशन के बाहर इस बार भी मिलेंगी रोडवेज बसें, भीड़ से बचने के लिए लिया गया फैसला
Tue, 19 Feb 2019 01:50 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
shuttle buses
- फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी की तर्ज पर माघी पूर्णिमा के अवसर पर भी रेलवे की मदद के लिए रोडवेज प्रयाग स्टेशन के बाहर अपनी बसें उपलब्ध कराएगा। यूपी रोडवेज की ओर से मंगलवार को 100 बसों की व्यवस्था प्रयाग रेलवे स्टेशन के निकट बैंक रोड से की जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल, अमावस्या और उसके अगले दिन प्रयाग रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो गई थी। इस वजह से स्पेशल ट्रेनें भी कम पड़ गईं। वहां भगदड़ की स्थिति आ गई थी। तब जिला प्रशासन ने रोडवेज की बसें जैसे-तैसे फाफामऊ से मंगवाईं। वसंत पंचमी पर 350 बसें प्रयाग स्टेशन पर लगाई गईं तो स्टेशन पर भीड़ का दबाव नहीं बढ़ा। इस बार भी जिला प्रशासन ने रोडवेज से संपर्क कर पूर्णिमा के अवसर 100 बसों का प्रयाग स्टेशन के पास बैंक रोड पर इंतजाम करने को कहा है।
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरिशचंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है। उनके मुताबिक 100 के अलावा 50 बसें रिजर्व भी रखीं जाएंगी। बताया कि माघी पूर्णिमा के अवसर शहर में शटल बसों में सफर करने वाले श्रद्धालुओं से रोडवेज किराया नहीं लेगा। मंगलवार 19 फरवरी को रोडवेज की ओर से कुल 500 शटल बसों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान शटल बसें स्नान पर्व पर सिविल लाइंस और हिंदू हॉस्टल तक ही आएंगी। यहीं से इन बसों की वापसी शहर के बाहर बनाए गए अस्थायी बस स्टेशनों के लिए होगी।
विज्ञापन