फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh 2019: Revenge of the Kumbhnagri season, the trouble caused by rainy devotees

कुंभ 2019: कुंभनगरी के मौसम का बदला मिजाज, बारिश से श्रद्धालुओं को हुई परेशानी  

Thu, 14 Feb 2019 11:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 14 Feb 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
kumbh 2019: Revenge of the Kumbhnagri season, the trouble caused by rainy devotees

दिल्ली, उत्तराखण्ड समेत प्रयागराज के मौसम ने भी करवट बदली है। कल जहां तेज धूप और उमस थी वहीं आज रात से ही मौसम बदल गया। आसमान में छाए बादल सुबह रिमझिम बरसात में बदल गए। इसके चलते कुंभ मेला घूमने आ रहे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर दूर से आए बुजुर्ग दर्शनार्थियों को स्वयं को भीगने से बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


आज वैलेंटाइन डे होने के कारण युवा वर्ग भी कुंभ मेले में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। पर बारिश नें खलल डाल दिया। बारिश नें सिर्फ उन्हें ही मुसीबत में नही डाला बल्कि मेला क्षेत्र के दुकानदारों को भी परेशान किया। कुछ क्षेत्र में फिसलन भी आ गयी है। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि हल्की बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार होने के आसार है।
विज्ञापन


दूसरे पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल के खाड़ी से चलने वाली नम हवाओं के उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों के एक साथ पहुंचने पर अगले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। 15 फरवरी के बाद मौसम थोड़ा साफ होगा। इसके बाद फिर से मौसम में बदलाव आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed