फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019- Railway special arrangement has been made for devotees coming in Kumbh Mela

कुंभ मेले में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने की है ये खास व्यवस्था

Fri, 18 Jan 2019 08:16 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Jan 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019- Railway special arrangement has been made for devotees coming in Kumbh Mela

कुंभ मेले के मद्देनजर देश के विभिन्न प्रांतों से आने  वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने छह भाषाओं में एनाउंसमेंट करवाना शुरू कर दिया है। इसमें दक्षिण भारत में बोले जाने  वाली भाषाएं प्रमुख रूप से  शामिल की गई हैं। अभी यह एनाउंसमेंट मैनुअली किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे एक सॉफ्टवेयर विकसित किया है। इसमें उद्घोषक हिंदी में सूचनाएं देता है और सॉफ्टवेयर के माध्यम से वही सूचना तमिल, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी एवं अंग्रेजी में अनुवादित की जाती है।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन का दावा है कि देश में पहली बार इस तरह की सुविधा का लाभ प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालुओं को  दिया जा रहा है। शीघ्र ही रेलवे इन छह भाषाओं के साथ उड़िया, तेलगू और बांग्ला  में भी हिंदी एनाउंसमेंट का स्वचालित अनुवाद सॉफ्टवेयर के माध्यम से शुरू कर देगा। अभी यह  व्यवस्था जंक्शन पर ही है, लेकिन 21 जनवरी से नैनी, इलाहाबाद छिवकी के साथ मेला क्षेत्र में रेलवे के शिविर में भी शुरू कर दी जाएगी। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि मेले में देश के विभिन्न प्रांतों के लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन


बहुत से ऐसे हैं जिन्हें हिंदी समझ में नहीं आती। इसके लिए एनसीआर के वाणिज्य विभाग ने आर्टिफिशियल इंटलीजेंस आधारित एक प्रणाली बनाई। इसके माध्यम से हिंदी में दी जाने वाली जरूरी सूचनाओं को संबंधित भाषाओं में अनुवाद हो जाता  है। और जरूरी सूचनाएं संबंधित यात्रियों तक पहुंच जाती हैं। उन्होंने बताया कि अब एनसीआर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित फेस टू  फेस इनक्वायरी सिस्टम विकसित करने की योजना बना रहा है। इसका उपयोग गैर हिंदी भाषी यात्रियों द्वारा स्टेशनों के पूछताछ काउंटर पर काम करने वाले कर्मियों से उनके सवालों के जवाब पाने के लिए किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed