फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Railway run 1711 special trains, number of coaches will also increase

कुंभ 2019: इस बार चलेंगी कुल 1711 स्पेशल ट्रेनें, कोचों की संख्या में भी इजाफा

Fri, 04 Jan 2019 09:46 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Railway run 1711 special trains, number of coaches will also increase
रेलवे बोर्ड ट्रैफिक के सदस्यों ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

इस बार कुंभ मेले के दौरान रेलवे 12-14 नहीं बल्कि 20 कोच वाली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। रेलवे बोर्ड सदस्य ट्रैफिक गिरीश पिल्लई के अनुसार यह पहला मौका है कि कुंभ के दौरान 20 कोच की स्पेशल ट्रेनें चलाई  जाएंगी। तमाम जोनल  रेलवे से इसके लिए कोच भी मंगवाए गए हैं। इसके अलावा मेले के दौरान मेमो ट्रेन के भी 12 रेक मंगवाए हैं। इसका संचालन कानपुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन (मुगलसराय) के लिए होगा। 

विज्ञापन


कुंभ के मद्देनजर उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर), पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) एवं उत्तर रेलवे (एनआर) के स्टेशनों  की तैयारियों का जायजा लेने आए सदस्य  रेलवे बोर्ड ट्रैफिक (यातायात) एवं सदस्य इंजीनियरिंग विश्वेस चौबे ने कहा कि कुंभ के लिए इस बार विशेष  तैयारी की गई है। प्रयागराज के सभी स्टेशनों पर 700 करोड़ रुपये की अधिक लागत वाले 41 काम किए गए हैं। कहा कि मेला अवधि  में स्पेशल अभी  तक 12 से 14 कोच वाली स्पेशल ट्रेनें  चलती  थी, लेकिन इस बार सभी ट्रेन 20-20 कोच की होंगी।
विज्ञापन


ताकि  ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को एक बार में ले जाया  जा सके। जंक्शन के यात्री आश्रय स्थल  संख्या  चार पर संवाददाताओं  से  हुई  बातचीत में सदस्य रेलवे  बोर्ड यातायात ने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन शहर के प्रमुख स्टेशनों से अभी 75 ट्रेन चलाने की तैयारी  है। जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई  जा सकती है। पिछले कुंभ में प्रयागराज के स्टेशनों में कुल 1122 स्पेशल ट्रेनों का आवागमन हुआ था। इस बार यह संख्या 1711 रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 913 स्पेशल  ट्रेन प्रयागराज आएंगी और 798 यहां के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से चलेंगी। इसके अलावा जंक्शन से गुजरने वाली  ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। इसके  पूर्व सूबेदारगंज स्थित मुख्यालय में हुई बैठक में सदस्य रेलवे बोर्ड ने एनईआर को स्पेशल ट्रेनों की संख्या  बढ़ाने का निर्देश दिया। इस दौरान जीएम एनसीआर राजीव चौधरी, सीसीएम एमएन ओझा, सीपीटीएम पीके ओझा, डीआरएम अमिताभ, एडीआरएम एके द्विवेदी, सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित, सीनियर डीओएम मनु आनंद, सीनियर डीएससी अमरेश कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed