{"_id":"5c2d0f7cbdec2256fb08a147","slug":"kumbh-2019-postage-stamp-will-be-released-on-every-royal-bath-cleaning-will-be-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019ः हर शाही स्नान पर जारी होगा डाक टिकट, सफाई की होगी ऐसी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019ः हर शाही स्नान पर जारी होगा डाक टिकट, सफाई की होगी ऐसी व्यवस्था
Thu, 03 Jan 2019 12:52 AM IST
देव कश्यप
मुनेंद्र बाजपेयी, अमर उजाला, प्रयागराज
मुनेंद्र बाजपेयी, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ के सभी मुख्य स्नान पर्वों की स्मृतियों को संजोने की डाक विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। हर स्नान पर्व पर डाक टिकट के साथ विशेष प्रथम दिवस आवरण जारी किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय (सीपीएमजी) की अनुमति का इंतजार है।
डाक विभाग ने टिकटों की डिजायन तैयार करा ली है। फिलेटली विभाग विशेष प्रथम दिवस आवरण को गंगा और कुंभ की थीम पर कलात्मक बनाने की कोशिश में है। मकर संक्रांति, पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी और महाशिवरात्रि के शाही स्नान पर्व पर ये टिकट और आवरण जारी किए जाएंगे।
वर्ष 2013 के पिछले कुंभ के मौके पर विभाग ने छह डाक टिकट और आवरण जारी किए थे। लोगों ने इसे सराहते हुए संग्रह को टिकट के साथ प्रथम दिवस आवरण खरीदे थे। स्थिति ऐसी थी कि मांग के मुताबिक उपलब्धता कराने में विभाग को पसीने छूटे थे।
विज्ञापन
फिलेटली ब्यूरो ने कुंभ विशेष टिकट और आवरण जारी करने के संबंध में मुख्यालय से पत्राचार किया है। विभाग को सीपीएमजी की अनुमति का इंतजार है। अनुमति मिलते ही इस संबंध में विवरण सार्वजनिक किए जाएंगे। स्थानीय अफसर भी गोपनीयता बरत रहे हैं।
कुंभ के मौके पर जारी किए जाने वाले विशेष डाक टिकटों और प्रथम दिवस आवरण का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने की तैयारी है। संभावित है कि पीएम 24 जनवरी को प्रयागराज आएंगे। इस मौके पर इनका लोकार्पण कराया जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ भी लोकार्पण कर सकते हैं। इस बारे में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाना है। जिसका निर्णय संचार मंत्रालय करेगा।