{"_id":"5c4c1dbebdec22093e7bf9c0","slug":"kumbh-2019-people-search-free-food-and-bhandara-on-google-in-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेले में कहां हो रहा है भंडारा, मिल रही गूगल पर सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेले में कहां हो रहा है भंडारा, मिल रही गूगल पर सूचना
Mon, 28 Jan 2019 04:49 PM IST
shubham
अमित सिंह, अमर उजाला, प्रयागराज
अमित सिंह, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shubham
Updated Mon, 28 Jan 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेला क्षेत्र में खूब भंडारे चल रहे हैं, लेकिन इसमें भोजन करने के लिए शहर के प्रतियोगी छात्र बाकायदा प्लानिंग करते हैं। छात्रों का एक ग्रुप सुबह से ही मेला क्षेत्र में चलने वाले भंडारों की सूचना गूगल पर सर्च करता है। फिर उसको व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजा जाता है। इस ग्रुप से जुड़े सैकड़ों छात्र अपने साथियों को सूचित करते हैं और सभी मेले में अपनी नजदीक की लोकेशन वाले भंडारे में पहुंच जाते हैं। छात्रों को भी दोनों टाइम के भोजन बनाने से मुक्ति मिली हुई है, साथ ही बचत भी हो रही है।
विज्ञापन
हरे राम हरे कष्णा, अन्नपूर्णा, ओम नम: शिवाय आदि संस्थाओं की ओर से भंडारे में छह-सात हजार छात्र प्रतिदिन प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। कुंभ मेले के सेक्टर 7 में ओम नम: शिवाय भंडारे में प्रतियोगी छात्र नियमित रूप से सुबह-शाम लंबी कतार में शामिल नजर आ जाएंगे। छोटा बघाड़ा, सलोरी, दारागंज आदि क्षेत्रों में रहने वाले प्रतियोगी छात्र भंडारे का खूब लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
सलोरी स्थित माधुरी लाज में रहले वाले सुधीर कुमार बताते हैं कि कई परीक्षाओं की तिथि निकट आ गई है, ऐेसे में कुंभ में चलने वाले भंडारे फायदेमंद साबित हो रहे हैं। इसके अलावा सैर-सपाटा भी हो जाता है। बघाड़ा के सोनू लॉज में रहने वाले रोहित सरोज का कहना है कि भले ही सरकार छात्रों को नौकरी न दे रही हो, लेकिन कुंभ मेले के भंडारे का फायदा प्रतियोगी छात्रों को हो रहा है। स्वादिष्ट भोजन भी मिलता है और बचत भी होती है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर छात्रों के कई ग्रुप
भंडारे में भोजन करने के लिए छात्र समूह में जाते हैं। विभिन्न लॉज और हॉस्टलों के छात्रों ने कई व्हाट्सएप ग्रुप बना लिए हैं, जिन पर भंडारे की सूचनाओं का अदान-प्रदान किया जाता है। सूचना देने के बाद समय का निर्धारण किया जाता है, फिर निश्चित समय पर सभी भंडारे के लिए कूच करते हैं। इन ग्रुपों पर सूचनाएं अपडेट होती रहती हैं।
साइट बताती हैं, कहां हो रहा भंडारा
आपको हैरानी होगी कि प्रतियोगी छात्र तकनीक का भी खूब लाभ उठा रहे हैं। वह निकटतम भंडारे के लिए गूगल की मदद लेेते हैं। जहां विभिन्न साइटों के माध्यम से इसका जवाब भी उन्हें मिल जाता है। इन्हीं साइटों के माध्यम से वे विभिन्न भंडारों में पहुंच जाते हैं।
रेटिंग के बाद बनती है रणनीति
प्रतियोगी छात्र कुंभ मेला में चलने वाले भंडारों की रेटिंग देते हैं। मतलब व्हाट्सग्रुप मेें ये बताते हैं कि किस भंडारे का खाना सबसे स्वादिष्ट था। इन्हीं रेटिंग के हिसाब से ये आगामी भंडारे में जाने की रणनीति तय करते हैं। वर्तमान समय में छात्रों की पहली पसंद सेक्टर-7 में स्थित ओम नम: शिवाय भंडारा है।