फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: old man on the way to holy dip on mauni amavasya fell down and death in phaphamau

कुंभ 2019ः मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए फाफामऊ में पैदल जाते समय गिरने से एक बुजुर्ग की मौत

Sun, 03 Feb 2019 02:27 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sun, 03 Feb 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: old man on the way to holy dip on mauni amavasya fell down and death in phaphamau

कुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर महास्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रयागराज में उमड़ रही है। देश के हर कोने से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने संगमनगरी पहुंच रहे हैं। संगमनगर में भारी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के शहर आने से पहले ही कई जगहों पर रोक दिया जा रहा है। वहां से श्रद्धालु पैदल ही संगम तट पहुंच रहे हैं। हलांकि मेला प्रशासन ने शटल बसें और ई-रिक्शा चलाया है। लेकिन इतनी ज्यादा है कि प्रशासन के सभी सुविधाओं के दावे धवस्त हो रहे हैं।

विज्ञापन


इसी दौरान प्रयगाराज के फाफामऊ कछार में पैदल जाते समय एक बुजुर्ग की गिरने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग पत्नी के साथ मौनी अमावस्या पर स्नान करने  बहराइच से आए थे। बसों को शहर के बाहर ही रोके जाने से वह पैदल ही संगम तट की ओर जा रहे थे। इसी बीच गिरने से उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की।
विज्ञापन


बता दें कि, कुंभ मेले को दिव्य, भव्य एवं सुविधा जनक बनाये जाने के लिये पुलिस प्रशासन द्वारा हर तरह के प्रयास करने के दावे किए हैं। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए बुजुर्गों और दिव्यांगों को कुंभ पुलिस स्नान कराने के लिए 40 आराम रथ तैयार किए हैं। आराम रथ दरअसल दो पहिया बाइक है, जिनसे पैदल चल रहे बुजुर्ग और दिव्यांगों को स्नान घाट तक पहुंचाया जाना है। शनिवार को आईजी मोहित अग्रवाल ने मेला कार्यालय से 40 बाइक को झंडी दिखाकर रवाना किया था। ये बाइक दो फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक सुबह सात बजे शाम तीन बजे तक फाफामऊ के बेला कछार बस स्टेशन से नागवासुकी स्नान घाट तक के लिए चलेंगी। प्रत्येक बाइक पर एक बुजुर्ग बैठ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed