{"_id":"5c41c848bdec220bb35c2382","slug":"kumbh-2019-ndrf-team-save-two-people-life-in-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: एनडीआरएफ की मुस्तैदी से बची दो लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: एनडीआरएफ की मुस्तैदी से बची दो लोगों की जान
Fri, 18 Jan 2019 06:06 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 18 Jan 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वस्थ्य कुंभ, सुरक्षित कुंभ के संकल्प को साकार करने में जुटी पुलिस, एनडीआरएफ और अन्य जवान अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी से कर रहे हैं। इन्हीं जवानों की मुस्तैदी की वजह से आज कुंभ मेले में दो लोगों की जान बच गई।
विज्ञापन
आज दोपहर करीब 4 बजे कुंभ में संगम स्नान करते समय एक महिला अचानक बेहोश होकर गिर गई। वहां उपस्थित लोगों ने महिला की सहायता की। मौके पर मौजूद भीड़ में से किसी ने एनडीआरएफ को सूचना दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने महिला की जान बचाई। टीम के साथ आये डॉक्टर अमित नंदन ने बताया कि महिला ब्लड प्रेशर कम होने के कारण बेहोश हो गई है। महिला की स्थिति समान्य होने पर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
एनडीआरएफ अधिकारी ने बताया कि आज सुबह कुंभ मेला कमांड एंड कंट्रोल सेन्टर से सूचना मिली थी कि, लेटे हनुमान जी के पास एक साधु की हालात खराब हो गई है। सूचना मिलते ही टीम ने तुरन्त घटना स्थल पर पहुंच कर सन्त का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालात ज्यादा खराब होने के कारण साधु को कैंप में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन