फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Mela Prayagraj Major Events To Be Held On 11 February 2019

कुंभ में आजः 11 फरवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन

Mon, 11 Feb 2019 12:34 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 11 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Mela Prayagraj Major Events To Be Held On 11 February 2019

Kumbh (कुंभ) में इस बार कई  इतिहास रचा जा रहा है। मौनी अमावस्या पर 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। रविवार को वसंत पंचती के दिन अंतिम शाही स्नान पर 1.7 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। 24 जनवरी को कुंभ मेला क्षेत्र में तीन हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीय पहुंचे। कुंभ में 29 जनवरी को एक और इतिहास रचा गया। पहली बार लखनऊ से बाहर कुंभनगरी में आयोजित की गई प्रदेश कैबिनेट की पहली  बैठक में दुनिया के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी गई। 31 जनवरी को कुंभ मेले में विहिप की धर्मसंसद में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए तो धर्मसंसद के आखिरी दिन 1 फरवरी को राम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। 

विज्ञापन


कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन हो रहा है। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन


आज महाकुंभ का 28वां दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-

1- मेला क्षेत्र के सेक्टर 14 में ब्रजेश पाठक की राम कथा, भरत नाट्टयम प्रतिभा प्रहलाद प्रभु प्रेमी संघ शिविर में शाम को।
2- वैष्णव कुलभूषण द्वाराचार्य मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्र दास द्वारा वाल्मीकि रामायण कथा श्रीगुरुकार्ष्णि कुंभ मेला शिविर सलोरी सेक्टर सात 11 से 19 फरवरी तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

3- गंगा मंच सेक्टर एक पर तबला वादक साबिर खान और सुनील कुलकर्णी द्वारा हिंदुस्तानी गायन की प्रस्तुती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed