फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh 2019: large number of local people coming to the sangam ghat

कुंभ मेला 2019: पुरानी रंगत में फिर लौट आया संगम घाट, शहरी ले रहे जमकर मजा

Fri, 22 Feb 2019 12:38 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Fri, 22 Feb 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019: large number of local people coming to the sangam ghat

कुंभ स्नान तो अब कहने मात्र तक ही रह गया है। इसकी रौनक और रंगत की पुरानी परिपाटी संगम तीरे पर देखने को मिली। लोग अपने ही मिजाज में संगम घाट पर चार पहिया वाहन से लेकर दो पहिया वाहन के साथ वहां पहुंचकर स्नान किया। परिवार के साथ सेल्फी, संगम में प्रवासी पक्षियों की फोटो और नाव की सैर किया। अपनी सहुलियत को ध्यान में रखा और घराें की ओर लौट गए।

विज्ञापन


मेला के मकर सक्रांति,पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या और माघी पूर्णिमा जैसे पर्वो के बीतने के बाद ही मेला सामान्य हो गया। इस दौरान स्थानीय और आस-पास के जिलों से लोंगो के आने-जाने सिलसिला संगम घाट की पर होने लगा। लोग बड़ी-बड़ी गाड़ियाें के साथ घाट तक जाने लगे। जिससे वहां पर गाड़ियों की कतारें लग गई। धुआं और धूल का मिश्रण लाेगो को परेशान किया। यहां तक इन्हें छूट सुरक्षा कर्मियाें ने दी थी। आलम रहा कि घाट पर कहीं बिखरे कपड़े रहे तो कही संगम तीरे पर ही कपड़े बदलने का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन


यहां तक लोगो ने गंगा में कपड़े धोने के प्रतिबंध को भी दरकिनार किया और गंगा में ही कपड़े धोए। जो आम स्नान के दिनाें में साफ तौर पर देखा जा रहा था। जबकि मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को कपड़े बदलने की पर्याप्त व्यवस्था घाट पर ही कर रखी है। ताकि महिलाओं को कपड़े बदलने में कोई असुविधा नहीं हो। इसके बावजूद चेजिंग का कोई प्रयोग नहीं हुआ। अव्यवस्था के पति लापरवाही लोगो की यही नहीं थमी, बल्कि बढ़ती ही गई। आम दिनाें की भांति संगम नोज पर दान की फेंकी हुई पन्नियां, घाट पर बिखरे कागज कप रहे। जिन्हें उठाने की फुर्सत इनके पास नहीं थी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed