फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Haryana Cm Manohar Lal Khattar get holy dip in Sangam kumbh Mela

कुंभ 2019: हरियाणा के सीएम ने गुरु गोरखनाथ अखाड़े में डाली आहुति, संगम में लगाई डुबकी

Tue, 22 Jan 2019 12:00 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Tue, 22 Jan 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Haryana Cm Manohar Lal Khattar get holy dip in Sangam kumbh Mela

कुंभ में पहुंचे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को संगम में डुबकी लगाई। संत मोरारी बापू का आशीर्वाद लिया। मानस संगम कथा में हिस्सा लेने के बाद सीएम ने सेवा, समर्पण पर जोर दिया। कहा कि शरणागत होकर संतोष भाव से राष्ट्र की सेवा का संकल्प लें। समर्पण से समाज के सभी वर्गों को प्रोत्साहन मिलता है और सेवा की भावना पैदा होती है। इसके बाद उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद के अलावा कई संतों के शिविरों में धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। गुरु गोरखनाथ के अखाड़े में उन्होंने यज्ञ में आहुति डाली। 

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आज से 40 वर्ष पहले 25 जनवरी 1979 को उन्होंने इसी संगम के किनारे स्नान कर समाजसेवा का संकल्प लिया था और उसका निर्वहन निरंतर कर रहा हूं। राष्ट्र सेवा में अपने जीवन को समर्पित करते हुए देश के प्रति खुद को शरणागत कर दिया है। इसके बाद जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज के शिविर में पहुंचकर सीएम ने व्यास पूजन किया। उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम होता है। इसमें से अदृश्य सरस्वती का उद्गम आदिबद्री हरियाणा में है।
विज्ञापन


फिर वह स्वामी अवधेशानंद महाराज के शिविर में पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। यहां से निकलकर खट्टर ने पंचायती अखाड़ा निर्मल में पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के आगे शीश नवाया। उन्होंने बाबा फतेह सिंह व बाबा जोरावर सिंह शहीदी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। यहां महंत  ज्ञानदेव महाराज ने उनका स्वागत किया। यहां से निकलकर सीएम मनोहर लाल विश्व हिंदू परिषद के शिविर में पहुंचे। विहिप के पदाधिकारियों के साथ चाय पर चर्चा की और अपने पुराने साथियों के साथ मिलकर यादें भी ताजा कीं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसके बाद गोरखनाथ अखाड़ा पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed