{"_id":"5c2280f5bdec22571f2ed287","slug":"kumbh-2019-devotees-will-get-7-5-kg-sugar-ration-will-also-distributed-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में श्रद्धालुओं को मिलेगा 7.5 किलो चीनी, आटा-चावल-मिट्टी तेल का भी होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में श्रद्धालुओं को मिलेगा 7.5 किलो चीनी, आटा-चावल-मिट्टी तेल का भी होगा वितरण
Wed, 26 Dec 2018 12:41 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेला क्षेत्र में कल्पवासियों और स्नानार्थियों को सरकारी दुकानों से सस्ते दर में राशन वितरित किया जाएगा। चीनी प्रति कार्ड साढ़े सात किलोग्राम मिलेगा। पहले चार किलोग्राम चीनी वितरण का ही निर्णय लिया गया था लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश पर मात्रा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
वितरण हर 15 दिन पर ढाई-ढाई किलोग्राम होगा। इसका मूल्य 17 रुपये प्रति किलोग्राम होगा। सरकारी दुकानों से चीनी के अलावा आटा, चावल और मिट्टी तेल का वितरण होगा। इसके लिए मेला क्षेत्र में तीन, आठ और 20 को छोड़कर अन्य सभी 17 सेक्टर में सरकारी दुकानें खोली जाएंगी। इसके लिए राशन कार्ड एक जनवरी से बनाए जाएंगे। क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक मनोज कुमार ने बताया कि लेखपाल शिविरों में जाकर कार्ड बनाएंगे। श्रद्धालु विभाग के केंद्र पर जाकर भी कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए निर्धारित फार्म ही कार्ड होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रति यूनिट हर महीने तीन किग्रा आटा तथा दो किलोग्राम चावल दिया जाएगा। चावल की कीमत छह तथा आटा की पांच रुपये प्रति किलोग्राम होगी। इनका वितरण कुल दो बार जनवरी और फरवरी में होगा। वहीं मिट्टी का तेल 29 रुपये की दर से प्रति कार्ड हर महीने दो लीटर दिया जाएगा। मनोज कुमार ने बताया कि संस्थाओं को परमिट भी जारी किया जाएगा। परमिट सेक्टर मजिस्ट्रेट की संस्तुति पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जनवरी में शुरू होगा लेजर शो
कुंभ क्षेत्र में लेजर शो की शुरुआत एक सप्ताह के भीतर होगी। मंडलायुक्त ने मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में अफसरों को इसका निर्देश दिया। सांस्कृतिक थीम पर आधारित लेजर शो का प्रदर्शन किले की दीवार पर किया जाएगा। मंडलायुक्त ने थीम पर बनने वाले प्रवेश द्वार की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने जल निगम, लोक निर्माण, बिजली आदि विभाग के कार्यों की समीक्षा की और अफसरों से रिपोर्ट मांगी।