फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress see on VHP dharma sansad meeting in kumbh mela prayagraj

विहिप की धर्म संसद पर कांग्रेसियों की पैनी नजर, 3000 कार्यकर्ताओं को सौंपी गई निगरानी की जिम्मेदारी

Mon, 28 Jan 2019 03:35 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Mon, 28 Jan 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
Congress see on VHP dharma sansad meeting in kumbh mela prayagraj
Demo

विहिप की धर्म संसद और इसके नतीजों पर कांग्रेसियों की पैनी निगाह रहेगी। धर्म संसद से पहले और बाद में संत समाज के बीच बने रुख की जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी मेले में मौजूद सेवादल के 3000 युवा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। युवाओं के फीडबैक के आधार पर पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी।

विज्ञापन


धर्म संसद से पहले सेवादल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 28 जनवरी से शुरू होगा। इसमें प्रदेश भर से युवा कार्यकर्ताओं के साथ ही सभी बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। 31 जनवरी को शिविर समापन के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के भी आने की बात सेवादल पदाधिकारियों ने कही है।
विज्ञापन


कुंभ नगर में धर्म संसद की गतिविधियां तेज हो गई हैं। राम मंदिर निर्माण की तारीख तय करने के लिए विहिप ने 31 जनवरी को धर्म संसद बुलाई है। इसमें कुंभ नगर में मौजूद संतों के साथ ही अलग-अलग शहरों से भी लोगों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत भी कुंभ नगर आने वाले हैं। कुंभ नगर में कांग्रेस सेवादल और विहिप के शिविर एक ही सेक्टर (12) में हैं। धर्म संसद की गतिविधि तेज होते ही पार्टी ने अपने युवा कार्यकर्ताओं के साथ ही अपनी विचारधारा से जुड़े साधु-संतों को भी सक्रिय कर दिया है। पार्टी विहिप की धर्म संसद के नतीजों से असंतुष्ट संतों को भी साधने की कोशिश करेगी।
 

Trending Videos

कांग्रेसियों ने बदलीं कुंभ आने की तारीखें

सेवादल यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष संगीत तिवारी ने बताया कि प्रदेश भर से कांग्रेस सेवादल के युवा कार्यकर्ताओं को 28 जनवरी से शुरू हो रहे शिविर में आने के लिए संदेश जारी कर दिया गया है। शिविर में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय समेत सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। 31 तारीख को शिविर के समापन के मौके पर पार्टी अध्यक्ष राजबब्बर भी आएंगे।

विहिप की धर्म संसद की गतिविधि पर युवा साथी नजर रखे हुए हैं। पार्टी के प्रदेश सचिव और प्रयागराज जिला प्रभारी कृपाशंकर त्रिपाठी कृपेश ने बताया कि एक बार फिर संत समाज को बरगलाने की कोशिश हो रही है।

चुनाव पास आते ही राम मंदिर याद आने लगता है। धर्म संसद का कोई नतीजा नहीं निकलने वाला है। सिर्फ साधु-संत नहीं, जनता से भी झूठे वादे करने वाली केंद्र और प्रदेश सरकार की पोल पार्टी कार्यकर्ता खोलेंगे। इस मुद्दे पर पार्टी अदालत के फैसले को मानने संबंधी अपने पुराने रुख पर कायम है।

कुंभ नगर में राहुल और प्रियंका के संभावित आगमन की जानकारी मिलते ही स्थानीय के साथ आसपास के जिलों के कांग्रेसियों की सक्रियता बढ़ गई है। पहले अलग-अलग तारीखों में कुंभ आने की तैयारी कर रहे कांग्रेसी अब तीन-चार और नौ-दस फरवरी को ही आने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed