फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh 2019: citizen face problem due to mauniamavshya crowd

कुंभ 2019: मौनी अमावस्या पर मेहमानों के इंतजाम से शहरियों को हो रही फजीहत

Sun, 03 Feb 2019 01:26 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sun, 03 Feb 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019:  citizen face problem due to mauniamavshya  crowd

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं के लिए लिए किए गए इंतजामों के चलते शहरियों की फजीहत हो रही है। जगह-जगह रास्ता ब्लॉक किए जाने, डायवर्जन से शहरी शनिवार को दिन भर परेशान रहे। कई राहगीर पुलिस को कोसते भी सुने गए। उधर तमाम इंतजामों के बावूजद शनिवार को ही मेला के आसपास का इलाका भीषण जाम की गिरफ्त में रहा। मौनी अमावस्या के मद्देनजर पुलिस की ओर से ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत कई मार्गों पर डायवर्जन भी लागू किया गया है।

विज्ञापन


उधर जगह-जगह बैरिकेडिंग भी की गई है। शनिवार को पुलिस ने सिविल लाइंस में एमजी मार्ग से नवाब यूसुफ रोड की ओर जाने वाले दो रास्ते छोड़कर अन्य सभी रास्ते बंद कर दिए। दो रास्तों पत्थर गिरिजाघर व सुभाष चौराहे से ही नवाब यूसुफ रोड की ओर जाने का मार्ग बनाया गया है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत बस अड्डे या सिविल लाइंस से होकर नवाब यृूसुफ रोड की ओर जाने वाले राहगीरों को हुई। पुलिस का कहना है कि पिछले कुंभ में रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की वजह सिविल लाइंस से जंक्शन की ओर पहुंची भारी भीड़ की वजह से हुई थी। यही वजह इस बार ऐसे इंतजाम किए गए हैं जिससे सिविल लाइंस साइड में भीड़ न जुट सके।
विज्ञापन


उधर डायवर्जन की वजह से एसपी मार्र्ग, पैलेस सिनेमा के बगल से जाने वाले रास्तों पर जाने वाले राहगीरों को दिक्कत हुई। इसके अलावा तमाम इंतजाम धरे के धरे रह गए और पर्व के दो दिन पूर्व ही मेले के आसपास के इलाके में भीषण जाम लगा। बैरहना से जीटी जवाहर चौराहे व अलोपी चुंगी तक वाहनों की लाइन लगी रही। नए पुल भी क्रीडगंज क्रॉसिंग तक वाहनों की कतार रही। इधर सोहबतियाबाग से जीटी जवाहर की ओर जाने वाला रास्ते पर भी वाहन रेंगते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेहमानों के भी वाहन पार्किंग में
पुलिस ने बाहर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए हैं। हालांकि शनिवार को स्थानीय लोगों के घरों में पहुंचे मेहमानों के भी वाहन पार्किंग में ठूस दिए गए। जिससे लोगों में नाराजगी भी रही। इलाहाबाद विश्वविद्यालय फुटबाल ग्राउंड पर बनी पार्किंग में पार्क कराए गए ऐसे कई वाहनों में सवार लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी होती रही।


थाने के बाहर घंटे भर खड़ा रखा परिवार को
उधर जगह-जगह पुलिस के खराब व्यवहार के चलते लोगों को परेशान भी होना पड़ा। नैनी में रहने वाला एक परिवार स्कॉर्पियो से घर लौट रहा था। इसी दौरान बालसन चौराहे पर जार्जटाउन पुलिस ने वाहन पकड़ लिया। आरोप था कि उस वाहन में ड्राइवर साइड पर ब्लैक फिल्म लगी थी। पुलिस परिवार सहित वाहन को थाने लाई और बाहर खड़ा कर दिया। इस परिवार मेें एक 70 साल की वृद्ध महिला के साथ ही छोटे-छोटे बच्चे भी थे। घंटे भर तक लोग थाने के गेट पर खड़े रहे। इस दौरान घर के पुरुष सदस्य गुहार लगाते रहे लेकिन पुलिसवालों ने एक नहीं सूनी। सूत्रों की मानें तो लेनदेन कर वाहन छोड़ने की तैयारी थी। इसी दौरान मीडिया के पहुंचने पर मामला अफसरों तक पहुंचा। इसके बाद आननफानन में जुर्माना काटकर वाहन छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed