फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh 2019: bhajan of kabir chanting at mahamana camp kumbh prayagraj

कुंभ 2019: महामना के शिविर में कबीर के भजनों की लगी झड़ी, बीएचयू के रेक्टर समेत कई सम्मानित

Fri, 08 Feb 2019 06:55 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Fri, 08 Feb 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019: bhajan of kabir chanting at mahamana camp kumbh prayagraj
kumbh 2019

बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो वीएन मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सबसे पहले बीएचयू के रेक्टर प्रो वीके शुक्ला, धर्म विज्ञान संकाय के प्रो चंद्रमौलि उपाध्याय को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। यहां सैकड़ों मरीजों की भीड़ लग गई। चिकित्सा अधीक्षण ने मरीजों का चेकअप भी किया। उन्होंने कहा कि महामना ने राष्ट्र निर्माण के साथ ही देश को खड़ा करने में जो योगदान दिया, उसी की बदौलत आज दुनिया में डंका बज रहा है।

विज्ञापन

 

इसके बाद तानाबाना म्यूजिकल ग्रुप ने कबीर के संगीतबद्ध पदों का गायन किया। चदरिया झीनी झीनी बीनी... के बाद जरा धीरे धीरे गाड़ी हांको... पिया मिलेंगे पिया मिलेंगे... साधो ये मुर्दों का गांव...जैसे भजनों की प्रस्तुति से कलाकारों ने मन मोह लिया। डफली के साथ गायन किया देवेंद्र दास देव ने। सह गायन गौरव, कृष्णा, उमेश कबीर ने किया। एकतारा पर संगत की डॉ. हरीश ने।  इस मौके पर गोमती रक्षा अभियान के संयोजक गौतम गुप्ता भी मौजूद थे। संचालन डॉ. सुनील सराफ ने किया। व्यवस्था संभाली डॉ. अभिषेक ने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed