{"_id":"5c6e802abdec2259b05bc98c","slug":"kumbh-2019-beti-bachao-beti-padhao-message-given-by-bhajans-in-kumbh-mela-prayagraj-ganga-pandal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kumbh 2019: 'सधी सुर लहरी' से झूमें श्रद्धालु, गीतों के जरिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh 2019: 'सधी सुर लहरी' से झूमें श्रद्धालु, गीतों के जरिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
Thu, 21 Feb 2019 04:10 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 21 Feb 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019
गंगा मंच पर बुधवार को गंगा भजनों की गूंज और कलाकारों की "सधी सुर लहरी" पर स्नानार्थी खूब झूमे। कलाकारों ने भजनों से जहां मनोरंजन किया वहीं गंगा की निर्मलता और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और भ्रूण हत्या रोकने का संदेश भी दिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से नियमित होने वाले कार्यक्रमों की कड़ी में स्नानार्थियों के साथ श्रद्वालुओं ने गंगा मईया के भजनों पर सुर भी मिलाए और जयकारे भी लगाए। कलाकारों ने संगम स्नान करने आए श्रद्वालुओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य, बेटियों की उपयोगिता बताकर भ्रूण हत्या रोकने का संदेश गीतों-भजनों के माध्यम से दिया।
विज्ञापन
Kumbh 2019
वहीं अन्य मंचों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विभिन्न क्षेत्रीय विधाओं, लोकगीत, जादू, नौटंकी, आल्हा, बिरहा, कठपुतली आदि के मनोरंजन के साथ लोगों को जानकारियां दी गईं। प्रभारी अधिकारी गीत नाट्य गोकुल प्रसाद दुबे ने बताया कि कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगो को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को रुचिकर ढंग से अवगत कराना है।