{"_id":"5c719032bdec225eb65e022b","slug":"kumbh-2019-ban-on-entry-of-vehicles-today-in-kumbh-mela-due-to-pm-modi-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kumbh Mela 2019: कुंभ मेला में आज वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, यहां होगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh Mela 2019: कुंभ मेला में आज वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, यहां होगी पार्किंग
Sun, 24 Feb 2019 12:17 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
कुंभ मेला में रविवार की सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक समस्त वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं, पुलिस प्रशासन और मीडिया के वाहनों के आने की ही अनुमति होगी। मेले में आने वाले वाहनों को बाहर ही पार्क कराया जाएगा।
विज्ञापन
शहर की ओर से मेले में आने वाले वाहनों को प्लाट नंबर 17, पीपा वर्कशाप, गल्ला मंडी व दधिकांदो पार्क में, नैनी की ओर से आने वाले वाहनों को नव प्रयागम, देवरख, झूंसी की ओर से आने वाले वाहनों को छतनाग, महुआबाग, चीनी मिल और समयामाई पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।
विज्ञापन
तेलियरगंज से आने वाले वाहनों को बख्शी बांध, बड़ा बघाड़ा और गंगेश्वर महादेव पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। एडीजी एसएन साबत के अनुसार जिस समय प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है, उस समय कुछ देर के लिए संगम क्षेत्र भी आम श्रद्धालुओं के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन