{"_id":"5c63ca08bdec2217fc33e980","slug":"kumbh-2019-amit-shah-and-cm-yogi-visit-kumbh-mela-get-holy-dip-in-sangam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kumbh 2019: अमित शाह ने सीएम योगी संग लगाई संगम में डुबकी, सीएम समेत संतों को कराया भोज, दी दक्षिणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh 2019: अमित शाह ने सीएम योगी संग लगाई संगम में डुबकी, सीएम समेत संतों को कराया भोज, दी दक्षिणा
Wed, 13 Feb 2019 01:10 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे शाही स्नान पर्व के बाद अखाड़ों की चलाचली की बेला में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संतों के साथ संगम में डुबकी लगाई। डुबकी के बाद संगम तट पर ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने गंगा पूजन किया और कुंभ की कुशलता के लिए आशीष मांगा। अमित शाह ने संतों को भोज भी कराया।
विज्ञापन
अमित शाह आए तो थे सफेद कुर्ते-पायजामे में, लेकिन डुबकी लगाने जाते समय उन्होंने भगवा चादर लपेटी। शाह और योगी के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, संगठन मंत्री रामलाल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, योगगुरु बाबा रामदेव, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनिजी, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि, निर्मल अखाड़े के सचिव महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री, निर्वाणी अनी के श्रीमहंत धर्मदास, महानिर्वाणी के श्रीमहंत रवींद्र पुरी सहित अन्य अखाड़ों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
संगम में डुबकी के बाद संतों के काफिले के साथ अमित शाह जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के शिविर पहुंचे। यहां उन्होंने संतों के साथ दोपहर का भोजन-प्रसाद लिया। खास यह कि अमित शाह ही इस भोज के आयोजक रहे, सो उन्होंने भोजन से पूर्व तिलक-चंदन लगाकर सीएम सहित संतों का स्वागत किया और परंपरा के मुताबिक उन्हें दक्षिणा भी दी। भोजन के बाद सीएम योगी, जूना पीठाधीश्वर, बाबा रामदेव सहित अन्य संतों के साथ उन्होंने कुछ देर मंत्रणा की।
विज्ञापन
भोजन के बाद निर्मोही अनी अखाड़ा, पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी और बड़ा अखाड़ा उदासीन में उन्होंने संतों से मुलाकात की। निरंजनी में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। अखाड़ों से निकलने के बाद अमित शाह ने अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन व पूजन किया। फिर वह त्रिवेणी बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी के दर्शन, पूजन व अभिषेक किया।
108 फुट ऊंचे त्रिशूल की स्थापना की
हनुमान मंदिर से अमित शाह सीधे सेक्टर सात स्थित कार्ष्णि गुरु शरणानंद जी के शिविर पहुंचे। यहां गुरु शरणानंद, सीएम योगी एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ बंद कमरे में कुछ देर चर्चा के बाद शाह का काफिला सीधे यमुना किनारे स्थित मौजगिरि पहुंचा। मौजगिरि घाट पर यमुना पूजन के बाद उन्होंने पूजन करके परिसर में 108 फुट के त्रिशूल की स्थापना की। जूना संरक्षक महंत हरि गिरि, श्रीमहंत प्रेम गिरि, श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती ने शाल ओढ़ाकर अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन किया। तकरीबन छह घंटे कुंभ क्षेत्र में गुजारने के बाद बम्हरौली एयरपोर्ट से रवाना हो गए।