फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: amar ujala aprajita Campaign move forward vedanti ji maharaj

Kumbh 2019: पंख दो-उड़ान दो, बेटियों को मान दो, वेदांती महाराज ने अपराजिता मुहिम को बढ़ाया आगे

Wed, 13 Feb 2019 03:53 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Wed, 13 Feb 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: amar ujala aprajita Campaign move forward vedanti ji maharaj
aparajita compaign

कुंभ में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल मुहिम मंगलवार को साधु-संतों के बीच चलाई गई। द्वाराचार्य स्वामी डॉ राम कमल दास वेदांती ने अमर उजाला की इस मुहिम से संतों को जोड़ा। उन्होंने सैकड़ों संतों-भक्तों, बटुकों और साध्वियों को बहन-बेटियों के सम्मान के साथ ही समाज में उनके लिए बेहतर वातावरण सृजित करने के लिए शपथ दिलाई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेटियों के स्वावलंबन, सुरक्षा और पढ़ाई पर जोर दिया है, ऐसे में अमर उजाला की इस मुहिम से नारी सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती है। 
विज्ञापन


सेक्टर-16 स्थित भक्ति वेदांतनगर के भव्य पंडाल में शाम चार बजे सैकड़ों संतों-भक्तों के बीच द्वाराचार्य ने अपराजिता मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प दिलाया। यहां एक हजार से अधिक महिलाओं, बटुकों और भक्तों को उन्होंने नारी के प्रति आदर सम्मान का भाव पैदा करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेटियां इस दौर में हर क्षेत्र में दखल दे रही हैं। जरूरत है उनको घर से लेकर बाहर तक बेहतर वातावरण दिलाने की। उन्होंने कहा कि अपराजिता की मुहिम इस दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है। जिस घर में बेटियों का आदर होगा, वहां शांति, खुशहाली और उन्नति का मार्ग अपने आप प्रशस्त हो जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपराजिता अभियान से जुड़कर इसे जन जन तक पहुंचाएं, ताकि महिलाओं को इसका फायदा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed