फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maha Kumbh Mela 2019:All Akharas attend dharma sansad,Sri Sri Ravi Shankar also present there

धर्म संसद में शामिल होंगे अखाड़े, श्रीश्री रविशंकर पर बनी सहमति, राम मंदिर निर्माण पर होगा मंथन

Sat, 26 Jan 2019 03:00 PM IST
shubham राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज
राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Sat, 26 Jan 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh Mela 2019:All Akharas attend dharma sansad,Sri Sri Ravi Shankar also present there

विश्व हिंदू परिषद की धर्म संसद में अखाड़ों के साथ आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर ने शामिल होने की हामी भर दी है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने भी धर्म संसद में शिरकत करने की बात कही है। पहले नरेंद्र गिरि ने धर्म संसद पर सवाल खड़े किए थे लेकिन, अब उन्होंने धर्म संसद में शामिल होने की बात स्वीकारी है।

विज्ञापन


विहिप के शिविर में 31 जनवरी ओर एक फरवरी को होने वाली धर्म संसद में मुख्य रूप से चार विषयों पर चर्चा होनी है। इसमें अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, सबरीमाला में पहले वाली ही व्यवस्था लागू करने, गंगा की निर्मलता, सामाजिक समरसता पर संत मंथन करेंगे। पिछले दिनों विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने एलान किया था कि संत धर्म संसद के माध्यम से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तिथि की घोषणा भी करेंगे।  
विज्ञापन


उधर, विहिप के शिविर में धर्मसंसद की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय तमाम पदाधिकारियों के साथ शिविर में ही डेरा लगाए हुए हैं। विहिप के केंद्रीय संत संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी के मुताबिक धर्म संसद में संघ प्रमुख मोहन भागवत, जूना अखाड़े के आचार्य  महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद और तमाम अखाड़ों के प्रमुख संतों ने शामिल होने का न्यौता स्वीकार कर लिया है। पिछले कई दिनों से विहिप कार्यकर्ताओं की टोली देशभर में और कुंभ में संतों को धर्म संसद में शामिल होने का न्यौता दे रही है। विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश जी और मीडिया प्रभारी अश्विनी मिश्र के मुताबिक जगदगुरू हंसदेवाचार्य भी इसमें शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म संसद की मंच पर बैठेंगे 150 संत

विहिप की धर्म संसद का मंच कुंभ मेला शिविर में तैयार किया जा रहा है। इसमें कुल 150 प्रमुख संत मंच पर अपना स्थान ग्रहण करेंगे। इन संतों के साथ विहिप के चुनिंदा पदाधिकारी मंच साझा करेंगे। मंच के दूसरे भाग में 300 अन्य संत बैठेंगे। विहिप पदाधिकारियों का कहना है कि मंच की साइज 40 गुणे 90 फीट है।

 

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष  नरेंद्र गिरि ने बताया कि, धर्म संसद में संतों की भी बात रखी जानी है और संत ही इसमें शामिल हो रहे हैं। इसी वजह से अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष होने के नाते मैं शामिल होने जा रहा हूं।

विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय का कहना है कि, ‘धर्म संसद के लिए आमंत्रण तकरीबन बांटा जा चुका है। प्रमुख संतों ने भी आने की हामी भरी है। शिविर में इसके लिए विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। इसमें पांच हजार लोग एक साथ बैठ सकते  हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed