{"_id":"5c507a2ebdec2273a1355b95","slug":"kumbh-2019-akshayavat-and-saraswati-koop-open-even-after-mela-proposal-in-cabinet-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: मंत्रिपरिषद की बैठक में मूल अक्षयवट-सरस्वती कूप मेला बाद भी खुला रखने का रखा गया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: मंत्रिपरिषद की बैठक में मूल अक्षयवट-सरस्वती कूप मेला बाद भी खुला रखने का रखा गया प्रस्ताव
Tue, 29 Jan 2019 09:37 PM IST
shubham
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shubham
Updated Tue, 29 Jan 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
कुंभ में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक आने वाले समय में इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी। कई अहम फैसलों के बीच अकबर के किले में स्थित मूल अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन आम भक्तों को हमेशा के लिए सुलभ कराने का प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंत्रिपरिषद ने आग्रह किया है कि कुंभ के बाद भी अब किले में स्थित मूल अक्षयवट और सरस्वती कूप को आम जन के दर्शनार्थ खुला रहने दिया जाए।
विज्ञापन
अकबर के किले में स्थित मूल अक्षयवट और सरस्वती कूप को कुंभ के बाद खोला जाएगा या नहीं, इसे लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस बीच मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में योगी मंत्रिपरिषद ने किला हमेशा के लिए आम भक्तों के लिए खोलने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह कर देश के करोड़ों सनातनधर्मियों को इस दिशा में बड़ी दिलाशा दिलाने की कोशिश की है। कैबिनेट के प्रस्ताव के बाद करीब 450 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एलान पर आम श्रद्धालुओं के लिए खोले गए मूल अक्षयवट व सरस्वती कूप को प्रयागराज मेला प्राधिकरण को सौंपने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सीएम के निर्देश पर प्रशासन की ओर से इस आशय का पत्र तैयार कर लिया गया। जल्द ही केंद्र सरकार को इसे भेजा जाएगा, ताकि प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पीएम से मंत्रिपरिषद ने निवेदन किया है कि अकबर के किले में स्थित मूल अक्षयवट और सरस्वती कूप को हमेशा भक्तों के दर्शन के लिए खोला जाए। ताकि देश के करोड़ों हिंदू आस्थावानों की भावना का सम्मान हो सके।
विज्ञापन