फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: After Cabinet meeting yogi government will meet saints, both Deputy CM will be together

कैबिनेट बैठक के बाद संतों से मिलेगी सरकार, दोनों उपमुख्यमंत्री होंगे साथ, 1 घंटे होगी बैठक

Mon, 28 Jan 2019 11:00 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 28 Jan 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: After Cabinet meeting yogi government will meet saints, both Deputy CM will be together
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

132 वर्ष बाद प्रयागराज में फिर इतिहास रचा जाएगा। 1887 में यहां विधानमंडल की पहली बैठक हुई थी, अब कुंभ नगर में कैबिनेट की पहली बैठक होने जा रही है। 2003 में भी विधानमंडल की बैठक हुई थी लेकिन 1887 की स्मृति में। बैठक में शामिल होने के लिए आ रहे मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्री अखाड़ों, साधु-संताें के शिविर में भी जाएंगे। करीब एक घंटे तक चलने वाली बैठक में कई अहम फैसले होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विमान करीब 10 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरेगा। उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रोफेसर दिनेश शर्मा भी होंगे। सड़क मार्ग से पहले वे हनुमान मंदिर फिर अक्षयवट और सरस्वती कूप का दर्शन करेंगे। इसके बाद करीब 11 बजे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्री करीब 12 बजे संगम स्नान करेंगे। वहां से मुख्यमंत्री गुरु गोरखनाथ अखाड़ा में जाएंगे। वहीं पर उनके भोजन करने की उम्मीद है। अन्य मंत्री टेंट सिटी में भोजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दूसरे अखाड़ों में जाएंगे तथा संतों से मिलेंगे। वहां से वह नेत्रकुंभ में जाएंगे। इसके बाद करीब तीन बजे मुख्यमंत्री बमरौली पहुंचेंगे और वहां से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


दिन में 12 बजे तक नहीं होगा अक्षयवट दर्शन
मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्री हनुमान मंदिर, अक्षयवट, पातालपुरी तथा सरस्वती कूप का दर्शन करेंगे। ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए सुबह से दिन में 12 बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए अक्षयवट में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 मंत्री, 100 से अधिक अफसर रहेंगे मौजूद

Kumbh 2019: After Cabinet meeting yogi government will meet saints, both Deputy CM will be together
कैबिनेट की बैठक में भाग लेने के लिए एक दिन पहले ही पहुंचे मंत्री आशुतोष टंडन। - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट बैठक में सभी कैबिनेट, सात स्वतंत्र प्रभार, 22 राज्यमंत्री मौजूद रहेंगे। इनके अलावा मुख्य सचिव, डीजीपी, प्रमुख सचिव वित्त, न्याय, मुख्यमंत्री समेत 100 से अधिक अफसर बैठक में मौजूद रहेंगे। मंत्रियों और अफसरों के आने का क्रम सोमवार को ही शुरू हो गया। सर्किट हाउस तथा संगम क्षेत्र के अरैल स्थित टेंट सिटी में रहने की व्यवस्था की गई है।

सत्कार और सुरक्षा के सभी प्रबंध
कुंभनगरी में मंगलवार को होने जा रही कैबिनेट की बैठक को लेकर भव्य इंतजाम व सुरक्षा के भी तगड़े प्रबंध किए गए हैं। तैयारियों को सोमवार को अंतिम रूप दिया गया। मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल, डीएम सुहास एलवाई, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बैठकें करके तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों के भ्रमण वाले स्थलों का निरीक्षण भी किया।

फूलों से सजाया जा रहा ट्रिपलआइसी
0 कैबिनेट की बैठक के लिए लगभग चार सौ करोड़ रुपये की लागत से बने देश के इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (ट्रिपलआइसी) को सजाया जा रहा है। मुख्य द्वार से लेकर अंदर की रेलिंग तक को फूलों से सजाया जा रहा है। मंत्रियों के लिए कुंभ मेला के अरैल क्षेत्र में बनाए गए अस्थायी सर्किट हाउस में भी व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के तगड़े प्रबंध
कैबिनेट की बैठक को लेकर सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए हैं। एडीजी एसएन साबत ने कुंभ डीआइजी केपी सिंह तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। बैठक तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर अतिरिक्त अफसरों व फोर्स की तैनाती की गई है। कुल 12 एएसपी, 30 डीएसपी, 60 इंस्पेक्टर, 225 सब इंस्पेक्टर के अलावा डेढ़ हजार कांस्टेबल.हेड, कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। ट्रिपलआइसी, अक्षयवट में अतिरिक्त स्कैन मशीनें लगाई गई हैं। जल पुलिस के साथ ही एटीएस और एनएसजी के कमांडो भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed