फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumb 2019: Tight security for mauni amavasya in kumbh mela prayagraj

कुंभ 2019: मौनी अमावस्या पर रहेगी पुलिस की कड़ी सुरक्षा, हेलीकाप्टर से सेना रखेगी नजर 

Sat, 02 Feb 2019 10:09 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Feb 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
kumb 2019: Tight security for mauni amavasya in kumbh mela prayagraj

कुंभ के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर सेना भी हेलीकाप्टर के माध्यम से नजर रखेगी। किला के प्रेजीडेंट व्यू प्वाइंट पर सैनिकों की टुकड़ी तैनात रहेगी। सेना के अलावा पुलिस का हेलीकाप्टर भी उड़ता रहेगा। पुष्प वर्षा के लिए अलग हेलीकाप्टर होगा। ड्रोन से भीड़ और यातायात पर लगातार नजर रखी जाएगी। जरूरत पडऩे पर रास्तों का डायवर्जन भी किया जाएगा। शनिवार को ब्रीफिंग के बाद फोर्स को ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कर दिया गया है। बहुत ज्यादा भीड़ बढऩे पर इमरजेंसी प्लान भी तैयार किया गया है। उसके लिए अलग से फोर्स को तैयार रखा गया है। 

विज्ञापन


आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने बताया कि मौनी अमावस्या के पर्व की सुरक्षा तैयारियां पूरी हो चुकी है। शनिवार को फोर्स को ब्रीफ करने के बाद उन्हें तैनात कर दिया गया। इस बार पर्व पर जमीन और पानी के साथ आसमान से भी निगरानी की जाएगी। सेना के हेलीकाप्टर के साथ पुलिस का भी एक हेलीकाप्टर लगातार संगम और मेला के आस पास मंडराता रहेगा।
विज्ञापन


हेलीकाप्टर से न सिर्फ सुरक्षा बल्कि भीड़ पर भी निगाह रखी जाएगी। ड्रोन कैमरों से भी भीड़ और संदिग्ध व्यक्तियोंं पर नजर रखी जाएगी। पूरे मेले मेंं 440 सीसीटीवी कैमरा, 96 कंट्रोल वाच टावर और 40 फायर वाच टावर लगाए गए हैं। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से सारी फोर्स जुड़ी रहेगी। 21 सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस), 13 अपर पुलिस अधीक्षक और 50 डिप्टी एसपी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगम पर पानी मेंं 19 कंट्रोल रूम बनाए गए, आज से शुरू

तकरीबन 14 हजार सिपाही और होमगार्डों की तैनाती की गई है। रैपिड एक्शन फोर्स की चार कंपनी, बीएसएफ की तीन कंपनी, सीआरपीएफ की आठ कंपनी, आईटीबीपी की छह कंपनी, सीआईएसएफ की छह कंपनी, एसएसबी की 10 कंपनी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त पीएसी की 14 कंपनी कानून व्यवस्था के लिए छह कंपनी बाढ़ राहत के लिए आ चुकी हैं। एनडीआरएफ की 10 टीमें और एसडीआरएफ की दो टीमें हैं। एसटीएफ की एक टीम, एटीएस की दो टीमें, एनएसजी की एक एडवांस टीम, बीडीडीएस की पांच टीमें, एएस चेक की आठ टीमें, डाग स्क्वायड की 12 टीमें और दो टीमें स्पाटर्स की रहेंगी। 

कुंभ नगर। संगम पर पानी के अंदर तीन बड़े और 16 छोटे कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि कंट्रोल रूम में गोताखोर, डाक्टर, लाइफगार्ड और लाइफ जैकेट और प्राथमिक उपचार की दवाएं रहेंगी। 3 बड़े कंट्रोल रूम में पुलिस वालों की भी तैनाती रहेगी। सभी कंट्रोल रूम रविवार से शुरू हो जाएंगे। 

रिमोट कंट्रोल लाइफगार्ड से बचाएंगे श्रद्धालुओं को 
कुंभ नगर। मौनी अमावस्या के लिए रिमोट कंट्रोल लाइफगार्ड की भी शुरूआत की जा रही है। लाइफगार्ड को रिमोट की सहायता से सेकेंडों में डूब रहे श्रद्धालु तक फेंका जा सकता है। जिसे पकड़कर वह जान बचा सकता है, तब तक एनडीआरएफ, पीएसी, जल पुलिस समेत अन्य फोर्स के लोग श्रद्धालु  तक पहुंच जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed