फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kuldeep tried to comeback into the Indian team ,

टीम इंडिया में वापसी का पूरा प्रयास-कुलदीप

Sun, 21 Feb 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 21 Feb 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep tried to comeback into the Indian team ,

भारतीय क्रिकेट टीम में वर्ष 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जगह बनाने वाले लेफ्ट आर्म चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को अपनी वापसी का पूरा विश्वास है। कुलदीप इसके लिए कड़ा परिश्रम कर रहे हैं।

विज्ञापन

 डॉ. एएच रिजवी कालेज मैदान पर चल रही शाकिब रिजवी राज्य स्तरीय कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता में अलीगढ़ की ओर से खेलने आए कुलदीप ने माना कि टीम इंडिया में वापसी की राह मुश्किल तो है पर नामुमकिन नहीं। रिजवी कप के बारे में कहा कि यहां का मैदान शानदार है। 

विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह ऊंचे दर्जे की क्रिकेट से निश्चित रूप में बेहतरीन खिलाड़ी सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि रिजवी ग्रुप हमेशा क्रिकेटरों को प्रोन्नत करता रहा है। रिजवी स्प्रिंग फील्ड मुंबई ने तो देश को कई क्रिकेटर दिए हैं। एशिया कप और टी-20 विश्वकप में भारत को जीत का प्रबल दावेदार बताया। गौरतलब है कि कुलदीप यादव का चयन अक्तूबर 2014 में भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ था, लेकिन तब वेस्टइंडीज द्वारा दौरा बीच में छोड़कर वापस चले जाने के कारण वह कोई मैच नहीं खेल सके थे। वह मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के सदस्य भी रह चुके हैं।

सत्यम दीक्षित के अर्धशतक (81 नाबाद, 70 गेंद, छह चौके, एक छक्का) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर एवं केकेआर टीम के सदस्य कुलदीप यादव की उम्दा गेंदबाजी (6-1-15-4) की बदौलत पावना क्रिकेट अकादमी अलीगढ़ ने शौर्य क्रिकेट क्लब इटावा को 83 रन से हराकर छठवीं शाकिब रिजवी राज्य स्तरीय कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एएच रिजवी डिग्री कालेज करारी मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए पावना क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में चार विकेट पर 206 रन (सत्यम दीक्षित 81 नाबाद, हम्माद इफराक 60, कुलदीप सिंह 25 नाबाद, सर्वजीत 20, इमरान 2/32) बनाकर शौर्य क्लब इटावा को 28.2 ओवर में 123 रन (आसिफ इकबाल 49, शशांक पाठक 23, कुलदीप यादव 4/15, शिवम दीक्षित 3/18, सतीश यादव 2/22) पर समेट दिया। सत्यम दीक्षित को मैन आफ द मैच चुना गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed