{"_id":"5b50e3d64f1c1bbd298b4ec1","slug":"kpuc-hostel-s-gullet-students-planted-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"केपीयूसी हॉस्टल की बत्ती गुल, छात्रों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केपीयूसी हॉस्टल की बत्ती गुल, छात्रों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केपीयूसी हॉस्टल में बिजली-पानी के संकट से परेशान छात्र बृहस्पतिवार की शाम सड़क पर उतर आए। छात्रों ने हॉस्टल के बाहर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। जानकारी मिलने के बाद सीओ कर्नलगंज के साथ वार्डेन और एसडीओ मौके पर पहुंचे। मान-मनौव्वल के साथ ही फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति शुरू कराई गई, तब इस मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका।
इविवि के केपीयूसी हॉस्टल की बिजली दिन के 11 बजे गुल हो गई। बिजली न होने से पानी की भी आपूर्ति ठप हो गई। आरओ खराब होने से वहां पीने के लिए साफ पानी नहीं मिलने की छात्रों की शिकायत पहले से ही थी। शाम चार बजे तक जब बिजली नहीं आई, तब छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। हॉस्टल के सामने ही छात्रों ने सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि पिछले कई दिनों से बिजली की आवाजाही लगी हुई है।
इससे दिनचर्या पर तो असर पड़ा ही है, पढ़ाई भी बाधित हो रही है। सूरज तिवारी, प्रशांत ठाकुर, उदय प्रकाश यादव, शनि सिंह, भूदेव यादव समेत पचासों छात्र सड़क जाम किए थे, तब तक छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव भी पहुंच गए। बिजली के लिए छात्रों के सड़क पर उतरने की जानकारी मिलने पर सीओ आलोक मिश्रा के साथ वार्डेन डॉ. हौसला सिंह, टैगोरटाउन के एसडीओ विजय तिवारी मौके पर पहुंचे। एसडीओ ने बताया कि जंफर टूट गया है। वेतन की मांग को लेकर बिजली कर्मियों के हड़ताल पर होने की वजह से फाल्ट नहीं बन सका था। एक्सईएन योगेश कुमार के हस्तक्षेप पर तत्काल जंफर जोड़ा गया और आपूर्ति बहाल कराई गई। इसके बाद छात्रों ने जाम हटाया। वार्डेन ने भरोसा दिलाया कि शुक्रवार को आरओ भी बनवा दिया जाएगा। उन्होंने हॉस्टल मेें बिजली और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित कराए जाने का आश्वासन दिया।