फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   KP Trust election in prayagraj, heavy excitement but voting percentage low

केपी ट्रस्ट चुनाव: भारी उत्साह के बावजूद कम हुआ मतदान, बैलट बॉक्स में बंद हुई किस्मत

Wed, 26 Dec 2018 12:43 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Wed, 26 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
KP Trust election in prayagraj, heavy excitement but voting percentage low
मतदान को पहुंची महिलाओं की जांच करती पुलिस और वोट डालते स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

एशिया के सबसे बड़े कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट (केपी ट्रस्ट) के चुनाव में अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों समेत 67 प्रत्याशियों की किस्मत बैलट बॉक्स में बंद हो गई। मंगलवार को हुए मतदान में भारी उत्साह के बावजूद वोटिंग प्रतिशत कम रही। केवल 8645 न्यासधारियों (वोटरों) ने मताधिकार का प्रयोग किया। पिछले चुनाव के मुकाबले मतदान प्रतिशत करीब 8 फीसदी कम रहा। इस बार सिर्फ 27.2 प्रतिशत न्यासधारियों ने वोट डाले। 

विज्ञापन


केपी कॉलेज परिसर में सुबह आठ बजे से शुरू मतदान की गति काफी धीमी रही। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की आंखों में चमक तब दिखी, जब करीब दस बजे से न्यासधारियों की संख्या अचानक बढ़ी। इस बीच वहां स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी पहुंचे। वोट डालकर वह मैदान में लगी कुर्सी पर बैठ गए। दोपहर 12 बजे तक सिर्फ दस प्रतिशत ही वोट पड़े।
विज्ञापन


शाम पांच बजे तक ट्रस्ट के 31299 न्यासधारियों में वोट देने सिर्फ 8645 ही आए, जबकि पिछली बार 29249 न्यासधारियों की सूची में 2050 नए सदस्यों के नाम शामिल किए गए। पिछली बार वर्ष 2013 में हुए चुनाव में 10203 न्यासधारियों ने मतदान किया था, लेकिन इस बार सदस्यों की संख्या बढ़ने के बावजूद 27.2 फीसदी सदस्य ही ट्रस्ट के पांच वर्षीय चुनाव में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद लगी लाइन

केपी ट्रस्ट के चुनाव में दोपहर बाद मतदान के लिए बनाए गए 32 बूथों में से आधे से अधिक पर लाइन लगी। लोग काफी देर इंतजार के बाद वोट दे पाए। सदस्य संख्या बताए जाने के बाद कई न्यासधारियों ने सूची में नाम न होने की शिकायत दर्ज कराई। कुछ ऐसे लोग भी रहे, जिनके पास ट्रस्ट का परिचय पत्र था, लेकिन उन्हें मतदान के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

बूथ नंबर 32 पर विशेष मतदान
कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट चुनाव में बूथ नंबर 32 पर विशेष मतदान की व्यवस्था की गई थी। इस बूथ पर दिव्यांग कायस्थ जनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। इस बूथ पर कुल मतदाताओं की संख्या 500 थी, जिसमें 263 न्यासधारियों ने मतदान किया। 

बुजुर्ग और बीमार भी आए वोट देने
मंगलवार को केपी कॉलेज में मतदान करने वालों में बुजुर्ग और बीमार न्यासधारियों की संख्या चौंकने वाली रही। अपनों के साथ आए बुजुर्गों ने लोगों से मुलाकात कर चुनाव का जायजा लिया। वहीं पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त स्टेनली रोड जजेज कॉलोनी निवासी नन्हें लाल श्रीवास्तव बीमारी की हालत में सहचर के साथ धीरे-धीरे चलते हुए बूथ तक पहुंचे। लौटते समय वह अपनी हिम्मत के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed