फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kovid investigation of 6144, 39 newly infected one killed including ADJ

6144 की कोविड जांच, एडीजे समेत 39 नए संक्रमित एक की मौत

Wed, 06 Jan 2021 12:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Jan 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Kovid investigation of 6144, 39 newly infected one killed including ADJ
corona virus - फोटो : sociol media

कोरोना संक्रमण प्रसार की कम हुई गति राहत देने वाली है। वहीं एक बार फिर स्वस्थ होने वालों की संख्या कम हुई है। मंगलवार को जिले में 6144 लोगों की कोविड जांच की गई। 24 घंटे में एक एडीजे समेत 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 31 लोगों ने कोरोना को मात दी। उपचार के दौरान एक संक्रमित की मौत हो गई।

विज्ञापन




सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक संक्रमितों की पहचान के लिए जांच का दायरा बढ़ाया गया है। माघ मेला क्षेत्र में कोविड जांच का काम शुरू कर दिया गया है। 24 घंटे में संक्रमण के कुल 39 नए मामले सामने आए। कोरोना को मात देने वाले 31 लोगों में 25 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। वहीं छह लोगों को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन




जिले के कोविड अस्पतालों में कुल 714 मरीज भर्ती हैं, जिसमें सर्वाधिक 44 मरीज एलथ्री कोविड अस्पताल एसआरएन में इलाज करा रहे हैं। मंगलवार को एक संक्रमित की मौत के साथ कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 380 पर पहुंच गया है। जिले में अब एक्टिव केस सिर्फ 443 हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

माघ मेला पुलिस लाइन में तीन नए संक्रमित

माघ मेला पुलिस लाइन में हेड वायरलेस आपरेटर समेत तीन पुलिस कर्मियों की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नोडल अधिकारी कोरोना डॉ ऋषि सहाय के मुताबिक संक्रमितों में सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल, रेलवे के आरक्षण सुपरवाइजर भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed