फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   covid-19 help desk to be built in camps, list of visitors

माघ मेला: शिविरों में बनेगी कोविड-19 हेल्प डेस्क, आगंतुकों की बनेगी सूची

Mon, 11 Jan 2021 01:21 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
covid-19 help desk to be built in camps, list of visitors
शिविरों में बनेगी कोविड-19 हेल्प डेस्क, - फोटो : अमर उजाला

माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व मकर संक्रांति की तैयारियों की रविवार को समीक्षा की गई। साथ ही अधूरे कार्यों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत कल्पवास और मेले की बसाहट की तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


प्रयागराज मेला प्राधिकरण के ट्रिपल आईसी सभागार में माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व की तैयारी की समीक्षा डीए ने की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अफसरों समय रहते स्नान घाटों एवं शौचालयों तक चौड़ी चकर्ड प्लेट रोड बनाने की हिदायत दी। साथ ही सिंचाई विभाग को स्नान घाटों का निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर सेक्टर में शौचालय लगवाने के साथ ही अफसर अतिक्रमण भी किसी मेला मार्ग पर न होने दें। संस्थाओं के शिविरों में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाना चाहिए। साथ ही कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित की जाए, ताकि शिविरों में आने जाने वाले व्यक्तियों की लॉग बुक बनाकर इंट्री की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी केपी सिंह ने सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने जल पुलिस को निर्देशित किया कि किसी भी हाल में कोई नाविक बिना लाइफ जैकेट के नावों का संचालन न करने पाए। साथ ही एक बार में आठ से अधिक सवारियां नावों में न बैठाई जाएं। इस मौकेपर पुलिस अधीक्षक मेला राजीव नारायण मिश्रा, एएसपी आशुतोष मिश्र, एएसपी प्रोटोकॉल कुलदीप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्रा समेत कई अफसर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed