फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   killed the teenager and raped the dead body, was sent to jail

किशोरी की हत्या और शव के साथ दुष्कर्म करने वाले हैवान को भेजा जेल

Fri, 04 Jun 2021 11:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Jun 2021 11:03 PM IST
सार

  • एकतरफा प्यार में पागल हो गया था रोहिणी, अड़ा था शादी पर, किशोरी नहीं थी तैयार

विज्ञापन
killed the teenager and raped the dead body, was sent to jail
prayagraj news : आरोपी रोहिणी कुशवाहा। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरांव इलाके में किशोरी की हत्या और दुष्कर्म करने वाले हैवान आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार को उसने जुर्म कुबूल करते हुए घटना का खुलासा किया था। एक जून को गांव में आरोपी के घर शादी थी। जिसमें शामिल होने आई किशोरी 31 मई की रात लापता हो गई थी। दो जून को किशोरी की लाश गांव के ही तालाब से बरामद हुई थी। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि आरोपी किशोरी से इकतरफा प्यार करता था। उसने कई बार किशोरी से शादी के लिए दबाव बनाया था लेकिन किशोरी मानने को तैयार नहीं थी। अगली स्लाइड में पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन

killed the teenager and raped the dead body, was sent to jail
arrest - फोटो : istock


वह किशोरी के प्यार में इस कदर पागल हो गया था कि उसने घर वालों से कह दिया कि वह कहीं और शादी नहीं करेगा। घर वालों ने हार कर उसके भाई की शादी तय कर दी। एक जून को आरोपी के छोटे भाई की शादी थी। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि 31 मई को मौका पाकर आरोपी किशोरी को अकेले तालाब के पास ले गया। वहां उससे फिर कहा कि अगर उसके घर वाले नहीं मानते तो वह भाग चले। किशोरी ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद बात बढ़ती गई और आरोपी ने किशोरी की मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी फिर उसके शव के साथ दुराचार किया। एसपी के मुताबिक शुक्रवार को हैवान रोहिणी कुशवाहा को जेल भेज दिया गया।
 

जानें क्या था पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

killed the teenager and raped the dead body, was sent to jail
crime - फोटो : अमर उजाला
किशोर के हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल
थाना अंतर्गत गंजिया में बीते मंगलवार हुई 12 वर्षीय किशोर की हत्या के आरोपी युवक को शुक्रवार को नैनी पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी ने मोबाइल पर बात करते समय टोकने पर गुस्से में आकर किशोर की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने फिंगर प्रिंट मिटाने के लिए यूट्यूब पर वीडियो भी सर्च किया था ओर किशोर के शव को पानी भरे गड्ढे में डाला था।

  गंजिया निवासी नसीम का बारह वर्षीय पुत्र जसीम सोमवार शाम को घर से लापता था। मंगलवार सुबह उसका शव घर से पांच सौ मीटर दूर नाला के पास झाड़ियों में मिला था। घटना का खुलासा करने के लिए नैनी पुलिस व एसओजी यमुनापार टीम लगी हुई थी। जांच में पता चला कि उसकी हत्या मोहल्ले के ही शारिक नामक युवक ने की थी। शारिक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम वह अपनी दोस्त से बात कर रहा था।

इसी दौरान जसीम वहां से गुजरा और उसने कुछ कमेंट कर दिया। जिसपर उसे गुस्सा आया और थप्पड़ जड़ दिया था। जसीम ने शारिक को गाली दे दी। इसके बाद शारिक उसे नाले के बगल घसीट ले गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शरीर से अपने फिंगर प्रिंट मिटाने के लिए यूट्यूब पर सर्च कर फिंगर प्रिंट मिटाने का प्रयास किया। बाद में पानी भरे गढ्ढे में शव फेंक दिया था। भोर में जाकर शव निकालकर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूली है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। संवाद

पासर गैंग के तीन सदस्यों को भेजा गया जेल
ओवरलोड गाड़ियों से पैसा वसूलने ओर उसे पास करने वाले पासर गैंग के तीन सदस्यों को शुक्त्रस्वार को नैनी पुलिस ने जेल भेज दिया।
रीवा राजमार्ग स्थित हिंदुस्तान ढाबा में बुधवार की रात एसओजी की टीम पासर गैंग के सदस्यों को पकड़ने गई थी। इस दौरान टीम से गैंग के सदस्यों ने विवाद करते हुए हाथापाई की थी। मामले में एक प्रधान समेत छह लोगों को पुलिस अपने साथ थाने ले आई थी। लंबी पूछताछ के बाद एक ग्राम प्रधान के भाई शहजाद अली के साथ गोलू उर्फ  सरफराज व इसरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेज दिया गया। टीम ने पकड़े गए लोगों के पास से आधा दर्जन मोबाइल फोन हजारों रुपये की नगदी ओर एक कार भी बरामद की है। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed