फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   lover Harassment the dead body of a teenager in prayagraj

हैवान प्रेमी ने हत्या के बाद किशोरी के शव के साथ किया दुष्कर्म, पागल प्रेमी की करतूत सुन कांप गई पुलिस

Fri, 04 Jun 2021 08:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Jun 2021 08:05 PM IST
सार

  • एकतरफा प्यार में प्रेमी ने किशोरी को उतारा था मौत के घाट
  • हत्या के बाद किया शव के साथ किया था दुष्कर्म, किशोरी की भाभी का सगा भाई है आरोपी

विज्ञापन
lover Harassment the dead body of a teenager in prayagraj
prayagraj news : आरोपी रोहिणी कुशवाहा। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरांव के सेमरी बाघराय में बृहस्पतिवार को किशोरी हत्याकांड का खुलासा हो गया। किशोरी की हत्या उससे एकतरफा प्यार करने वाले प्रेमी रोहिणी कुशवाहा ने मुंह दबाकर की थी। इतना ही नहीं हैवान प्रेमी ने हत्या के बाद किशोरी के शव के साथ दुष्कर्म भी किया था। बृहस्पतिवार को हैवान ने जुर्म कुबूल कर लिया। घटना वाली रात उसने अकेले में किशोरी से शादी की बात कही थी। जब किशोरी ने इनकार किया तब उसने इंसानियत को शर्मसार करते हुए हत्या और दुष्कर्म कर शव को तालाब में फेंक दिया था।

विज्ञापन


खीरी थाना क्षेत्र के डाबर गांव की रहने वाली किशोरी की भाभी के भाई की शादी थी। शादी में शरीक होने के लिए किशोरी पांच दिन पहले भाभी के मायके सेमरी बाघराय भैंसोड़ गांव गई थी। 31 मई की रात अचानक किशोरी लापता हो गई। अगले ही दिन बारात जानी थी। बारात चली गई, लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चला था। एक जून को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दो जून की सुबह गांव के तालाब में किशोरी का शव उतराता मिला तो हड़कंप मच गया। परिवार में खुशी की जगह मातम का माहौल हो गया।

विज्ञापन

lover Harassment the dead body of a teenager in prayagraj
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि किशोरी की हत्या मुंह और नाक दबाकर की गई थी। प्रारंभिक जांच और मोबाइल काल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने किशोरी की भाभी के भाई रोहिणी कुशवाहा को हिरासत में ले लिया। दरअसल किशोरी के भाइयों ने भी पुलिस को बताया कि रोहिणी कुशवाहा उनकी बहन के पीछे पड़ा था। इसी कारण वह शादी नहीं कर रहा था। एक जून को रोहिणी के छोटे भाई की शादी थी। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि कॉल डिटेल्स और हत्या वाली जगह पर रोहिणी की लोकेशन पता चलने के बाद यह तय हो गया था कि उसी ने हत्या की है।

lover Harassment the dead body of a teenager in prayagraj
arrest - फोटो : demo
बृहस्पतिवार को कुछ और सुबूत दिखाए गए तो वह टूट गया। उसने बताया कि वह कई सालों से किशोरी से प्यार करता था, लेकिन वह उससे शादी को राजी नहीं थी। घटना वाली रात भी वह उसे अकेले में ले जाकर अंतिम बार पूछा कि वह शादी करेगी कि नहीं, तो किशोरी ने मना कर दिया। कहा कि उसके घर वाले राजी नहीं है। वह घर वालों के खिलाफ कभी नहीं जा सकती। इसी के बाद रोहिणी कुशवाहा ने किशोरी का मुंह और नाक दबाकर मार डाला। फिर शव के साथ ही दुष्कर्म किया। इसके बाद शव घसीटते हुए तालाब के पास ले गया और फेंक दिया।

किशोरी से एकतरफा प्यार करने वाले युवक ने उसकी हत्या की और फिर शव के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।- सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed