फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kilakrmi son drown in Ganga

किलाकर्मी का बेटा गंगा में डूबा

Tue, 19 May 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 19 May 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शिवकुटी के शंकरघाट पर सोमवार सुबह सातवीं के छात्र की साइकिल और कपड़ा मिला। घर से निकले छात्र की खोजबीन करते हुए परिजन घाट पर पहुंचे तो साइकिल और कपड़ा देखकर उनकी आंखों से आंसू निकल आया। सूचना पर शिवकुटी पुलिस पहुंची। पुलिस ने छात्र को खोजने के लिए गोताखोरों को तलाशने के लिए गंगा में उतारा। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


महावीरपुरी के रहने वाले रविंद्र कुमार किला में नौकरी करते हैं। उनके दो बेटों में छोटा हर्ष (12) बीबीएस स्कूल में सातवीं का छात्र है। वह सुबह घर से साइकिल लेकर निकला। घरवालों ने सोचा कि वह शंकरघाट पर रहने वाले मौसा के घर गया होगा। लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा तो घरवाले तलाशने निकले। मौसा के घर नहीं मिला तो घरवाले खोजबीन में जुट गए। गंगा घाट की ओर गए तो देखा कि हर्ष की साइकिल घाट पर खड़ी है। आशंका है कि छात्र गंगा में नहाने आया हो और डूब गया। घरवालों का रोकर बुरा हाल है। शिवकुटी एसओ संतोष शर्मा ने बताया कि मंगलवार को भी गोताखोरो से खोजबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed