फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kidnapping of nine year old girl missing from Daraganj

Prayagraj News: दारागंज से लापता नौ साल की बच्ची का अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of nine year old girl missing from Daraganj
दारागंज के कच्ची सड़क मोहल्ले निवासी नौ वर्षीय बच्ची के रहस्यमय हाल में लापता होने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि बच्ची को अगवा किया गया और यह खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। आखिरी बार उसे नैनी स्टेशन के पास देखा गया, जब एक अधेड़ हाथ पकड़कर उसे अपने साथ लेकर जाते नजर आया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

दारागंज में रहने वाले राजेश पटेल मूल रूप से जौनपुर के ऊंचगांव दद्दान गांव निवासी हैं। उनके तीन बच्चों में बड़ी नौ वर्षीय शिल्पा कक्षा चार में पढ़ती है। वह 23 जून की शाम चार बजे के करीब खेलने निकली और फिर लापता हो गई। शाम छह बजे दारागंज थाने में सूचना दी गई और अगले दिन रात 11 बजे गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस खोजबीन में जुटी रही। दारागंज से लेकर शहर के अलग-अलग कोनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों पर भी जाकर खोजबीन की गई। इसी दौरान नैनी रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरे के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि बच्ची लापता नहीं हुई बल्कि उसे अगवा किया गया।
विज्ञापन

बच्ची के गायब होने के करीब चार घंटे बाद वह रात आठ बजे के करीब नैनी रेलवे स्टेशन के गेट पर नजर आई। उसे एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति साथ लेकर पहुंचा था और वह बच्ची का हाथ भी पकड़े हुए था। सीसीटीवी फुटेज में अधेड़ बच्ची को लेकर स्टेशन गेट से भीतर घुसता हुआ दिखाई पड़ता है। इसी दौरान वह गेट पर बनी बैरिकेडिंग पर बैठे एक लड़के से कुछ बात करता नजर आता है। देखने से ऐसा लगता है कि जैसे वह उससे कुछ पूछता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कुछ देर वह गेट पर ही खड़ा रहता है और फिर अगले ही पल बच्ची का हाथ पकड़कर स्टेशन से मेवा लाल बगिया चौराहे तक जाने वाले रास्ते की ओर चल देता है। दारागंज प्रभारी तुषार दत्त त्यागी ने बताया कि कुछ क्लू मिले हैं लेकिन अभी बहुत कुछ बताया नहीं जा सकता। बच्ची की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed