{"_id":"692ded1ee8508c95a70a86d9","slug":"kidnapped-student-recovered-within-48-hours-bringing-joy-to-family-naini-news-c-417-1-sald1007-1394-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 48 घंटे में अपहृत छात्रा बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 48 घंटे में अपहृत छात्रा बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई रौनक
Tue, 02 Dec 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
10वीं की छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। एसओ सराय ममरेज अतुल मिश्रा और उनकी टीम ने नाबालिग छात्रा को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। ऐसे में परिजनों ने राहत की सांस ली है।
सरायममरेज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा 27 नवंबर की सुबह 8:45 बजे कॉलेज में पढ़ने गई थी। स्कूल पहुंचने के कुछ देर बाद ही दो युवक कॉलेज आए और प्रधानाचार्य से कहा कि छात्रा की मां की तबीयत खराब हो गई है। इस पर प्रधानाचार्य ने छात्रा को छुट्टी दे दी। इसके बाद छात्रा को स्कूल गेट के बाहर से ही उठाकर ले जाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओ अतुल मिश्रा ने तत्काल टीम गठित की। सीडीआर, मोबाइल लोकेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने लगातार 48 घंटे तक ट्रैकिंग की। सोमवार को पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया।
परिजनों ने पुलिस की तत्परता की तारीफ करते हुए कहा कि अगर सरायममरेज पुलिस इतनी तेजी न दिखाती, तो पता नहीं हमारी बच्ची किस हाल में होती। एसओ अतुल मिश्रा ने बताया कि नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।