फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kidnapped girl 's brother sought ransom on mobile

अगवा युवती के भाई से मांगी मोबाइल पर फिरौती

Fri, 26 Jun 2015 01:33 AM IST
योगेंद्र पांडेय/अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
योगेंद्र पांडेय/अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 26 Jun 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। अगवा युवती के भाई को मोबाइल पर फोनकर अपहरणकर्ताओं ने फिरौती मांगी। बदमाशों ने धमकी दी कि एक घंटे के अंदर एजी ऑफिस के पास बैग में रकम लेकर आ जाओ। पुलिस को सूचना दी तो अंजाम भुगतने के  लिए तैयार रहना। बहन के अगवा होने की बात सुनकर भाई को पसीने छूट गया। सूचना पर क्र ाइम ब्रांच और सिविल लाइंस समेत कई थानों की पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने घेरेबंदी की तो बदमाश युवती को नए पुल पर छोड़ कर भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


करेली के बक्शी मोढ़ा निवासी एक पेंटर राजेश ने अपनी बहन राधा (दोनों नाम काल्पनिक )की शादी 2009 में उतरांव इलाके सब्जी कारोबारी के साथ की। उनके एक बेटी हुई। कुछ दिन बाद राधा पति से नाराज होकर मायके आकर रहने लगी। लेकिन बेटी ससुराल में ही रही। 31 मई को राधा बेटी से मिलने ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकली। लेकिन उसके बाद उसका कुछ नहीं पता चला। तब परेशान भाई ने थाना दिवस पर करेली थाने में सूचना दी थी। लेकिन इसके बाद भी राधा के बारे में पुलिस को कुछ नहीं पता चला। बृहस्पतिवार को दोपहर में राजेश के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन


 कॉल करने वाले कहा कि तुम्हारी बहन को सिविल लाइंस  में एक बैंक के पीछे से अगवा कर ली गई है। एक घंटे में तीस हजार रुपये का इंतजाम कर एजी ऑफिस के पास आ जाओ। इस बात की खबर पुलिस को दी तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। परेशान राजेश ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तो पुलिस में खलबली मच गई। सिविल लाइंस पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच टीम सक्रिय हो गई। पुलिस की घेरेबंदी की खबर बदमाशों को लग गई। वे एजी ऑफिस के पास फिरौती लेने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राजेश ने बताया अपहरणक र्ता बहन राधा को नए यमुना पुल के पास छोड़कर भाग निकले। राधा ने बताया कि उसे रामबाग के पास से कार बदमाशों ने अगवा किया था। उसकी आंख पट्टी बांध कर बदमाश ले गए थे। 12 घंटे के सफर के बाद वे यहां पहुंची है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस महेश पांडेय ने बताया कि अपहरणकर्ता युवती को छोड़कर भाग निकले। बदमाशों के बारे में कुछ अहम जानकारी हासिल हुई है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed