फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Khusrobagh will be beautified, fragrance of flowers will be scattered

खुसरोबाग का होगा सौंदर्यीकरण, बिखरेगी फूलों की सुगंध

Wed, 02 Dec 2020 12:32 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Khusrobagh will be beautified, fragrance of flowers will be scattered
shaheed udyan park - फोटो : shaheed udyan park

वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहे ऐतिहासिक स्थल खुसरोबाग के दिन बहुरने वाले हैं। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए पार्क में सुगंधित फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। चारों तरफ हरियाली के साथ फाउंटेन और लाइटिंग व्यवस्था को अपग्रेड किया जाएगा। लोगों के बैठने से लेकर टहलने और व्यायाम करने के लिए भी इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है, टेंडर भी खोल दिया गया है। जल्दी ही रेट तय कर पार्क को नया लुक देने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए 2.4 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन





प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक खुसरोबाग की पूर्व की ओर बाउंड्री करीब डेढ़ साल पहले गिर गई थी। उसकी मरम्मत का कार्य अभी पूरी तरह से नहीं हो सका है। पार्क के अंदर सिंचाई व्यवस्था न होने से पेड़-पौधे भी सूख जाते हैं। साफ-सफाई न होने से गंदगी पसरी रहती है। इससे वहां जाने वालों की संख्या कंपनी बाग के मुकाबले बहुत ही कम है। इसी को देखते हुए इस पार्क को नया लुक देने की तैयारी की जा रही है। चूंकि पुरातत्व विभाग की निगरानी में होने से खुसरोबाग में ज्यादा बदलाव तो नहीं किया जा सकेगा, लेकिन बाउंड्री की मरम्मत करने के साथ पूरे पार्क में अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाई जाएगी, ताकि जरूरत के मुताबिक पार्क के अंदर सिंचाई की जा सके।
विज्ञापन




इसके अलावा पूरे पार्क को खुशबूदार फूलों के पौधों से सजाया जाएगा। सुबह-शाम टहलने वाले स्थानीय लोग भी इसका आनंद उठा सकेंगे। पार्क के अंदर पहले से की गई लाइटिंग और फाउंटेन की व्यवस्था को और अपग्रेड किया जाएगा। लोगों के व्यायाम करने तथा पीने के पानी की व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तरह होगा कायाकल्प

पार्क के अपग्रेड के पहले चरण में जहां भूमि समतल नहीं है, उसे पहले समतल किया जाएगा। इसके बाद अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाकर सिंचाई की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। मिट्टी को भी आर्गेनिक खाद के जरिये पौधों के अनुकूल बनाया जाएगा, जिससे खुशबूदार फूलों के पौधे पनप सकें। प्राधिकरण के अभियंताओं के मुताबिक पार्क के अपग्रेड के लिए शासन की ओर से 2.4 करोड़ रुपये के बजट पर स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसका टेंडर भी खोल दिया गया है। दो दिनों बाद अपग्रेड का कांट्रेक्ट रेट भी खुल जाएगा। उसके बाद खुसरोबाग को नया रूप दिए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed