फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Khushbhabri: Another Hamasafar Express getting Prayagraj

खुशखबरीः प्रयागराज को मिल रही एक और हमसफर एक्सप्रेस

Tue, 05 Mar 2019 01:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Mar 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Khushbhabri: Another Hamasafar Express getting Prayagraj

बंगलूरू के लिए 14 मार्च से एक और सीधी ट्रेन प्रयागराज वालों को मिलने जा रही  है। हमसफर श्रेणी की यह ट्रेन पटना से बंगलूरू के बनासवाडी तक सप्ताह में एक दिन चलेगी। दो मार्च को स्पेशल ट्रेन के रूप में पटना से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। प्रयागराज के इलाहाबाद छिवकी रेलवे स्टेशन पर इसका ठहराव सुनिश्चित किया गया है। 

विज्ञापन



पटना से विशेष ट्रेन के रूप में हमसफर ट्रेन सुबह 11 बजे चलेगी जो शाम 4.25-4.30 बजे इलाहाबाद छिवकी एवं सोमवार की दोपहर एक बजे बानसवाडी पहुंच जाएगी। उधर इसका नियमित संचालन बनासवाडी से प्रत्येक रविवार 10 मार्च एवं पटना से प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 22353  पटना-बनासवाडी हमसफर एक्सप्रेस पटना से रात 8.15 बजे चलेगी।
विज्ञापन


जो  रात 2.10-2.15 बजे इलाहाबाद छिवकी एवं यहां से सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, बैतूल, नागपुर, चंद्रपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, गुटूर, रेनुगुंटा, कटपाडी, जोलारपेट्टाई, कृष्णाराजपुरम रुकते हुए शनिवार की रात नौ बजे बनासवाडी पहुंच जाएगी। इसी तरह बनासवाडी से गाड़ी संख्या 22354 हमसफर एक्सप्रेस का संचालन रविवार दोपहर 1.15 बजे  होगा, जो मंगलवार सुबह 5.35-5.40 बजे छिवकी एवं दिन में 12.45 बजे पटना पहुंच जाएगी। 18 कोच की इस ट्रेन में 16 कोच थर्ड एसी श्रेणी के रहेंगे, जबकि दो कोच जेनरेटर यान के इस ट्रेन में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed