फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Khadimart to be built in major cities to promote Khadi

खादी को संजीवनी देने के लिए प्रमुख शहरों में बनेगा खादी मार्ट

Mon, 02 Sep 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Khadimart to be built in major cities to promote Khadi
Khadimart to be built in major cities to promote Khadi
प्रयागराज। खादी को बढ़ावा देने के लिए अब सूबे के प्रमुख शहरों में खादी मार्ट बनाया जाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मौके पर सूबे में खादी मार्ट बनाने की शुरूआत राजधानी लखनऊ से की जा रही है। पहले चरण में वाराणसी और आगरा में भी खादी मार्ट बनाने की तैयारी है। इसके बाद प्रयागराज, मेरठ शहर में भी सूबे का खादी ग्रामोद्योग विभाग खादी मार्ट का निर्माण कर सकता है।
विज्ञापन

रविवार को प्रयागराज पहुंचे सूबे के कैबिनेट मंत्री खादी एवं ग्रामोद्योग सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि लखनऊ में दो से 12 अक्तूबर के बीच शिल्प ग्राम में खादी को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के तहत ढाई से तीन हजार लोगों को चरखा बांटा जाएगा। शिल्प ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में फैशन डिजाइनर रितु कुमार, रीना ढांका आदि खादी को प्रमोट करने के लिए तमाम डिजाइन पेश करेंगे।
विज्ञापन

12 को फाइनल फिनाले होगा। इसी बीच लखनऊ में खादी मार्ट स्थापित करने की तैयारी है। यहां कैसर बाग में जमीन उपलब्ध है। उन्होंने कहा बताया कि खादी मार्ट को अन्य जिलों में भी प्रमोट करने की योजना है। पहले चरण में लखनऊ के साथ वाराणसी एवं आगरा में भी खादी मार्ट बनाया जाएगा। इसके बाद प्रयागराज, मेरठ में भी इसे बनाया जा सकता है। प्रदेश में विदेश से आने वाले सैलानियों के बीच भी खादी को प्रमोट करने की योजना है। खादी मार्ट में जरूरत के हर समान वाजिब दाम में उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीका हैंडलूम में अब पीपीपी मोड पर अन्य ब्रांड भी
0 प्रदेश के तमाम शहरों में यूपीका हैंडलूम हाउस के शोरूम में अब खादी के अलावा अन्य ब्रांड के भी उत्पाद लोगों को उपलब्ध होंगे। इसके लिए पीपीपी मोड पर यूपीका हैंडलूम का अपग्रेड किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के अनुसार पीपीपी मोड में अपग्रेड करने के बाद यूपीका में खादी के साथ ही अन्य ब्रांड के कपड़े भी लोगों को उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed