खादी प्रदर्शनी : मॉडलों ने खादी के परिधानों में रैंप पर किया कैटवॉक, उत्कृष्ट डिजायन ने लोगों को लुभाया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि खादी के प्रचार-प्रसार के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग की ओर से किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। प्रदर्शनी में खादी फैशन शो का उद्देश्य खादी को वैश्विक पटल पर स्थापित करना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माघ मेला में खादी परिधानों पर आधारित फैशन शो में रविवार को मॉडलों ने फैशन शो किया। खादी के उत्कृष्ट डिजाइनर कपड़ों को मॉडल्स ने रैंप वॉक कर प्रदर्शित किया। खादी के वस्त्रों से तैयार स्कर्ट-टॉप, सलवार-सूट, मिडी, कुर्ती में मॉडलों ने रैंप पर कैटवॉक किया। 25 से अधिक मॉडलों ने फैशन शो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि खादी के प्रचार-प्रसार के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग की ओर से किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। प्रदर्शनी में खादी फैशन शो का उद्देश्य खादी को वैश्विक पटल पर स्थापित करना है।
खादी और ग्रामोद्योग आयोग वाराणसी के निदेशक एसपी खंडेवाल ने फैशन शो में सभी प्रतिभागियों को कहा कि नारी है तो सब कुछ है। लोगों से खादी के चीजों को खरीदने की अपील की। यह आंचलिक प्रदर्शनी की अवधी खादी प्रेमियों की मांग को देखते हुए 14 फरवरी तक कर दिया गया है। फैशन शो में संत मौनी स्वामी महाराज ने खादी को अपनाने पर अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि खादी को उच्च स्तर तक ले जाना है तो इसके बारे में पहले जानना होगा। प्रदर्शनी में काफी संख्या में लोगों ने खादी वस्तुओं की खरीदारी की।
कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर सूत की माला माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी, पूर्वांचल खादी फेडरेशन के मंत्री जेपी श्रीवास्तव, दिनेश आदि रहे। संचालन अरविंद यादव और कोरियोग्राफी आकांक्षा वर्मा ने किया। खादी प्रदर्शनी का उद्घाटन अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया था।