{"_id":"576070a34f1c1bd12a11bd63","slug":"key-to-victory-in-up-will-be-win-dr-joshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में जीत का मूलमंत्र रहेगा ‘जीतो’ : डॉ. जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में जीत का मूलमंत्र रहेगा ‘जीतो’ : डॉ. जोशी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 15 Jun 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
पत्रिका विमोचन करते भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. मुरली मनोहर जोशी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कानपुर के सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी ने यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए जीत का मूलमंत्र ‘जीतो’ बताया है। उनका दावा है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में यूपी में भाजपा का कमल खिल जाएगा। डॉ. जोशी ने पीएम मोदी और उनकी टीम के कामकाज को बेहतर बताया है। कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा सींची गई टीम बेहतर काम कर रही है। देश को पीएम मोदी से ढेरों उम्मीदें हैं और वे उसी दिशा में काम कर रहे हैं।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत करने के बाद टैगोर टाउन स्थित अपने आवास में मंगलवार की शाम हुई अनौपचारिक बातचीत डॉ. जोशी ने कहा कि यूपी में अब जातिवाद की राजनीति नहीं चलेगी। जनता अब प्रदेश का विकास चाह रही है। भाजपा विकास की राजनीति कर रही है। पार्टी इसीलिए सिर्फ विकास की बात कर रही है। ऐसे में यूपी में अब बीजेपी का आना तय है। यूपी में सीएम प्रत्याशी के सवाल पर डॉ. जोशी ने स्पष्ट किया कि हर राज्य की स्थितियां भिन्न होती है। दिल्ली, आसाम इन दोनों राज्यों का अलग-अलग माहौल था। रही बात सीएम प्रत्याशी के नाम की घोषणा की तो पार्टी की पार्लियामेंट्री कमेटी ही इसे तय करेगी। अगले साल राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के कार्यकाल पूरा होने के बाद भाजपा की ओर से लाल कृष्ण आडवाणी और उन्हें उम्मीदवार बनाने के सवाल पर भी वे मुस्करा दिए। उन्होंने इस सवाल के जवाब में सिर्फ इतना ही कहा कि यह निर्णय मुझे नहीं, बल्कि पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड को ही लेना है।
आज रवाना होंगे डॉ. जोशी, पत्रिका का किया लोकार्पण
भाजपा सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के बाद बुधवार की सुबह वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके पूर्व मंगलवार को उनके टैगोर टाउन स्थित निवास पर दिन भर पार्टी के तमाम नेता एवं कार्यकर्ताओं का जमघट उनके घर पर लगा रहा। डॉ. जोशी से मिलने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय, राघवेंद्र मिश्र, लक्ष्मी शंकर ओझा, रघुराज मिश्र, देवेंद्र नाथ मिश्र, व्रतशील शर्मा, रतन टंडन आदि शामिल रहे। इस दौरान डॉ. जोशी ने दतिया के श्री पीताम्बरा पीठ के स्वामी जी महाराज की स्मृति में चंडी पत्रिका द्वारा ‘पावन स्मरण’ के अंक का लोकार्पण किया।