फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav said, was punctured bicycle and elephant unconscious

केशव बोले, साइकिल हुई पंक्चर और हाथी बेहोश

Tue, 21 Feb 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 21 Feb 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
Keshav said, was punctured bicycle and elephant unconscious
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अंदावा के संत निरंकारी मैदान में आयोजित पीएम मोदी की परिवर्तन संकल्प रैली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा पर जमकर निशाना साधा। मोदी की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि सपाइयों और बसपाइयों की जमानत जब्त कराने के लिए ही वे आए हैं। जय श्री राम के उद्घोष के साथ केशव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर है। साइकिल पंक्चर हो चुकी है और हाथी बेहोश हो गया है।
विज्ञापन


अपने छह मिनट के उद्बोधन में केशव ने कहा कि तीन चरण के मतदान के बाद भाजपा स्पष्ट बहुमत पा रही है। केशव ने कहा कि इलाहाबाद, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ की सभी 22 विधानसभा की सीटें भाजपा के खाते में आ रही हैं। 23 फरवरी तक की जिम्मेदारी जनता जनार्दन की है। इसके बाद की जिम्मेदारी भाजपा की होगी। मंच से अपील की गई तो लोग अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। इसके पूर्व सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने भी सपा-बसपा पर तंज कसा। केशव मौर्य से आग्रह किया कि भाजपा का नारा ‘न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार’ को बदला जाए।
विज्ञापन


इसकी जगह ‘न गुंडाराज, न गुंडीराज ’ किया जाए। कहा कि पांच साल तक पछतावा न करना पड़े, इसके लिए भाजपा को ही वोट दें। यहां कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि अखिलेश सरकार के काम नहीं कारनामे बोलते हैं। कहा कि होली के दो दिन पहले चुनाव परिणाम आएगा। कहा कि सपा जीती तो लोगों को होली पर सेंवई खानी होगी। भाजपा जीती तो गुझिया, पापड़ हर घर में बनेगा। मोदी के मंच पर भाजपा-अपनादल प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह, हर्षवर्धन बाजपेयी, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, संजय गुप्ता, नीलम करवारिया, पीयूष रंजन निषाद, डा. अजय भारती, प्रमिला त्रिपाठी, कैप्टन करन सिंह, यमुना प्रसाद सरोज, विक्रमादित्य मौर्य, करन सिंह पटेल, राजमणि कोल के साथ  मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, सुनील भाई ओझा, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, शिवदत्त पटेल, अमरनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी के बम्हरौली एयर पोर्ट पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनकी अगुवाई की। यहां पूर्व नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, डा. कीर्तिका अग्रवाल, डा. कमला सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल आदि नेताओं ने मोदी का स्वागत किया। रैली संबोधित करके आने के बाद भी तमाम भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी का वहां अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed