{"_id":"58af3b164f1c1b0511b23b1e","slug":"keshav-prasad-maurya-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का सिंबल लेकर मतदान केंद्र तक पहुंच गए केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का सिंबल लेकर मतदान केंद्र तक पहुंच गए केशव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 24 Feb 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को पार्टी के सिंबल के साथ मतदान केंद्र पहुंच गए। इस दौरान उनकी यह तस्वीरें कैमरों में कैद हो गईं। हालांकि बाद में केशव ने पार्टी का सिंबल अपने जैकेट से हटा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अनजाने में ऐसा हो गया। उधर, जिलाधिकारी संजय कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस प्रकरण की जांच एसडीएम फूलपुर को सौंपी है।
कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आदर्श आचार संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी। केशव मौर्य अपना मत डालने के लिए सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचे। यहां उनकी हॉफ जैकेट पर पार्टी का सिंबल ‘कमल’ लगा हुआ था। केशव मत देकर भी आ गए। इस दौरान उनकी तस्वीरें ली गई। बाद में उन्होंने सिंबल हटा दिया। उनसे पूछा गया तो जवाब मिला कि ऐसा अनजाने में हुआ।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को अपना मतदान गर्ल्स हाईस्कूल में किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि हर किसी को मतदान करना चाहिए। इसके पूर्व ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं शहर पश्चिमी प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने, सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शहर उत्तरी प्रत्याशी हर्षवर्धन बाजपेयी और शहर दक्षिणी प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ठाकुरदीन का हाता बहादुरगंज में मतदान किया। भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने मतदान करने सभी वोटरों का आभार जताया है।