फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav Prasad Maurya

केशव को महाराष्ट्र का दायित्व मिलने से भाजपाई गदगद

Sat, 10 Aug 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya
Keshav Prasad Maurya
प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से चुनाव सह प्रभारी बनाए जाने का पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वागत किया है। सर्किट हाउस में केशव को नई जिम्मेदारी मिलने की खुशी पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केशव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम ने पौधरोपण कार्यक्रम में भी शिरकत की। उन्होंने सर्किट हाउस प्रांगण में पौध रोपण भी किया। व्यस्त कार्यक्रम के बीच उन्होंने सर्किट हाउस में जनता दरबार भी लगाया। इस दौरान उन्होंने तमाम शिकायतों को दर्ज करने के साथ अफसरों को उनके निवारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक संजय गुप्ता, आरके वर्मा, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, दीपक पटेल, कन्हैया लाल पांडेय, सुबोध सिंह, संजय गुप्ता, दिलीप श्रीवास्तव, विशाल अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, शोभिता श्रीवास्तव, रवि केसरवानी आदि मौजूद रहे। भाजपा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को डिप्टी सीएम चंद्र शेखर आजाद पार्क गेट नंबर एक पर पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद घुरपुर, भूपतपुर सहसों में भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed