{"_id":"5a187aaa4f1c1bd0408b8c7f","slug":"keshav-displayed-the-road-show-on-the-last-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी दिन केशव ने रोड शो कर दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी दिन केशव ने रोड शो कर दिखाई ताकत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरी दिन शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रोड शो किया। उनके साथ रथ पर कैबिनेट मंत्री डॉ.सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्त नंदी भी मौजूद रहे। भाजपा से टिकट मांगने वाले अन्य दावेदारों को रथ पर जगह देकर एकता दिखाने की भी कोशिश की गई।
रोड शो की शुरुआत अल्लापुर लेबर चौराहा से हुई, जो दारागंज, बैरहना, कोठापार्चा, बाई का बाग, नक्खास कोहना, लोकनाथ, सुलाकी चौराहा, खुल्दाबाद, बेनीगंज होते हुए कर्बना चौराहा पर खत्म हुआ। पूरे मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने शंखनाथ और पुष्प वर्षा से नेताओं का स्वागत किया। पूरी यात्रा के दौरान जय श्रीराम और भाजपा नेताओं के समर्थन में नारे लगते रहे। केशव प्रसाद ने ‘ठडा ठंडा कूल कूल नगर निगम में कमल का फूल’ का नारा दिया और विकास के नाम पर वोट मांगा। नेताओं ने अपील की कि केंद्र और प्रदेश के बाद नगर निगम में भी भाजपा की सरकार बनवाएं। रोड शो में अशोक धवन, नरेंद्र देव पांडेय, पूर्व मंत्री डॉ.नरेंद्र सिंह गौर, विधायक हर्षवधर्न बाजपेई, राघवेंद्र नाथ सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, देवेंद्र नाथ मिश्रा, अरुण अग्रवाल, रामशंकर शुक्ला, विक्रमाजीत भदौरिया, रितेश मिश्रा, निशा मिश्रा आदि शामिल रहे।