{"_id":"5dd19fc38ebc3e54be28b5e9","slug":"keshav-and-nandi-met-the-district-presidents-before-the-district-president-s-election-allahabad-news-ald260464652","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाध्यक्ष चुनाव के पूर्व मंडल अध्यक्षों से मिले केशव और नंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाध्यक्ष चुनाव के पूर्व मंडल अध्यक्षों से मिले केशव और नंदी
विज्ञापन

मुलाकात के निकाले जा रहे सियासी मायने, मंडल अध्यक्षों का किया गया स्वागत
केशव ने सर्किट हाउस तो नंदी ने अपने आवास में की सभी से मुलाकात
प्रयागराज। 20 नवंबर को होने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव के पूर्व सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों से रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मुलाकात की। केशव ने जहां सर्किट हाउस में मंडल अध्यक्षों से मिले तो वहीं नंदी ने अपने आवास पर सभी से मुलाकात कर उन्हें अध्यक्ष बनने की बधाई दी। हालांकि दोनों ही मंत्रियों की मंडल अध्यक्ष से मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे है। चर्चा है महानगर, गंगापार, यमुनापार अध्यक्ष के चुनाव के मद्देनजर ही दोनों ही मंत्रियों ने मंडल अध्यक्षों से मुलाकात की।
दरअसल प्रयागराज में भाजपा के तीन जिलाध्यक्षों का चुनाव 20 नवंबर को होना है। इस वजह से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह एवं सांसद डा. रीता बहुगुणा गुट के समर्थक चाहते हैं तो उनके नेता की पसंद का ही अध्यक्ष बने। तीन दिन पूर्व बने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। बुधवार को ही चुनाव है सो इस वजह से रविवार को ही केशव और नंदी ने सभी मंडल अध्यक्षों से मुलाकात की। सर्किट हाउस में मंडल अध्यक्ष पहुंचे तो सभी ने डिप्टी सीएम का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं शाम को बहादुरगंज स्थित कैबिनेट मंत्री नंदी के आवास पर भी सभी मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया। इस दौरान नंदी और मेयर ने सभी साड़ी और शॉल भी भेंट किया। इसकेे पूर्व सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम ने जनता दरबार लगाकर लोगों समस्याएं सुनी।