{"_id":"5d61a1eb8ebc3e93c2029ac0","slug":"keshari-nath-and-siddharth-nath-mourn-jaitley-s-death-allahabad-news-ald2530110103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेटली के निधन पर केशरी नाथ और सिद्धार्थनाथ ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेटली के निधन पर केशरी नाथ और सिद्धार्थनाथ ने जताया शोक
विज्ञापन
Keshari Nath and Siddharth Nath mourn Jaitley's death
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। पश्चिमी बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने उदास मन से कहा कि उनके निधन से हर कोई दुखी है, सही मायने में यह मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। पूर्व राज्यपाल ने अरुण जेटली को संकटमोचक भी बताया। कहा कि मोदी सरकार के लिए उन्होंने कई बार संकटमोचक की भूमिका अदा की।
उधर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने स्वर्गीय जेटली को अपना राजनीतिक गुरु बताया। उन्होंने कहा कि आज मैं जो भी कुछ हूं उसमें उनका पूरा योगदान और मार्गदर्शन है। पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने पर उन्होंने ही मुझे बताया कि कैसे अच्छा प्रवक्ता बना जा सकता है। उनका निधन देश और पार्टी के लिए गहरा आघात है। इसकी भरपाई होना मुश्किल है। उनके निधन से मुझे जो क्षति हुई है उसे शब्दों में बयां करना मेरे लिए संभव नहीं हैं। इसी क्रम में सांसद केशरी देवी पटेल के आवास पर भी एक शोक सभा हुई।
शोकसभा में सांसद ने कहा कि जेटली जी की राजनैतिक समझ की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम होगी। यहां पूर्व विधायक दीपक पटेल, अरुण अग्रवाल, चंद्रिका पटेल, शोभिता श्रीवास्तव, सुरेंद्र यादव, पवन श्रीवास्तव आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम में सर्किट हाउस में भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के साथ रणजीत सिंह, कमलेश कुमार, निर्मला पासवान, शिवेंद्र मिश्र, राजू पाठक, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में इलाहाबाद की सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने भी पूर्व वित्तमंत्री के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
सांसद मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला के मुताबिक उनके निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है। उधर नगर निगम में पूर्व वित्त मंत्री के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, पार्षद ओपी द्विवेदी, अखिलेश सिंह, अनिल कुशवाहा, सुनीता श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह, दीपक कुशवाहा आदि मौजूद रहे। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. एलएस ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेदी, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तीर्थराज पांडेय, विक्रमाजीत भदौरिया, सुबोध सिंह, अनुपमा पांडेय, मृत्युंजय तिवारी आदि ने भी निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक जताया है। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में एकत्र व्यापारियों ने स्वर्गीय जेटली की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष योगेश गोयल, जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता, महामंत्री नवीन अग्रवाल, विपुल मित्तल, अमरेश गुप्ता, अमिताभ गौड़, भरत हिरानी, रमन गुप्ता, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में अखिल भारतीय व्यापार मंडल की ओर बहादुरगंज कार्यालय में अमर वैश्य मुन्ना भइया की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। यहां उमेश गुप्ता, शिव बाबू अग्रहरि, मुन्ना चौरसिया, बैजनाथ केसरवानी, हनुमान प्रसाद केसरवानी, राजेश गुप्ता, हरिशचंद्र केसरवानी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में व्यापारी नेता एवं पूर्व पार्षद विजय वैश्य ने भी पूर्व वित्तमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है।