फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kerala blast: LIU alert around religious places, special attention on social media

केरल ब्लास्ट : धर्मस्थलाें के इर्द-गिर्द एलआईयू मुस्तैद, सोशल मीडिया पर खास नजर

Mon, 30 Oct 2023 07:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Oct 2023 07:20 PM IST
सार

केरल के एर्नाकुलम स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में रविवार को सीरियल बम धमाके हुए थे। इसके बाद पूरे प्रदेश में हाईअलर्ट जारी किया गया। सूबे के जिन जिलों में अतिरिक्त सक्रियता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, उनमें प्रयागराज का भी नाम शामिल है।

विज्ञापन
Kerala blast: LIU alert around religious places, special attention on social media
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल में एक दिन पहले हुए बम धमाकों के बाद प्रदेश के अन्य जिलों के साथ ही प्रयागराज में भी हाईअलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत प्रमुख धर्मस्थलों के इर्द गिर्द एलआईयू को मुस्तैद कर दिया गया है। इसके साथ ही साेशल मीडिया पर खास नजर रखी जा रही है। इजराइल-फिलिस्तीन के मुद्दे पर की जाने वाली हर पोस्ट, ट्वीट की निगरानी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


केरल के एर्नाकुलम स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में रविवार को सीरियल बम धमाके हुए थे। इसके बाद पूरे प्रदेश में हाईअलर्ट जारी किया गया। सूबे के जिन जिलों में अतिरिक्त सक्रियता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, उनमें प्रयागराज का भी नाम शामिल है। हाईअलर्ट जारी होने के बाद प्रमुख धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पैनी कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उनके इर्द गिर्द रहकर जानकारी जुटाने के लिए एलआईयू की टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य संवेदनशील स्थलों पर भी उनकी तैनाती की गई है। एलआईयू के जवानों को उनके आसपास होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखने को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि के संंबंध में तत्काल अफसरों को सूचित करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया सेल की चार टीमों ने शुरू की निगरानी

उधर हाईअलर्ट के मद्देनजर सोशल मीडिया पर भी खास नजर रखी जा रही है। इस काम में मीडिया सेल की चार टीमें लगाई गई है। इनमें तीनों जोन नगर, गंगानगर, यमुनानगर के मीडिया सेल के साथ ही मुख्यालय स्तर पर गठित मीडिया सेल शामिल हैं। यह टीमें लगातार इजराइल-फिलिस्तीन से संबंधित हर ट्वीट, पोस्ट की निगरानी कर रही हैं। ऐसे अकाउंट चिह्नित किए जा रहे हैं जो आपत्तिजनक तस्वीरें, वीडियो या कमेंट को लाइक, रिट्वीट या शेयर कर रहे हैं।

त्योहार का मौसम, दो महीने बाद माघ मेला

केरल बम धमाकों के साथ ही यूपी में हाईअलर्ट का एक प्रमुख कारण त्योहारी मौसम भी है। दरअसल बाजारों में चहल पहल है और कुछ दिनों बाद ही दीपावली का त्योहार भी है। प्रयागराज की बात करें तो इसे लेकर अतिरिक्त सक्रियता बरता जाना लाजिमी भी है। दरअसल दो महीने बाद यहां माघ मेला होना है जिसे अगले साल होने वाले कुंभ का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा है।

 

मुख्यालय से मिले निर्देशों के मुताबिक सभी संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है। माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - दीपक भूकर, डीसीपी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed