पदाधिकारियों का बैज लगाकर सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय (केवी) सीआरपीएफ फाफामऊ में मंगलवार को विद्यार्थी परिषद अलंकरण एवं पुस्तकोपहार समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग की सहायक आयुक्त संध्या श्रीवास्तव ने विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को बैज एवं शैसे प्रदान कर उनका अलंकरण किया। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने कक्षा प्रमुखों को बैज प्रदान किए। समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण तथा संवर्द्धन के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से पुस्तकोपहार कार्यक्रम के तहत पुस्तकें प्रदान की गईं। बच्चों ने इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आरएएफ के उप कमांडेंट राजिंदर, सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ अजय पाल सिंह मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य ने किया। इस मौके पर सहायक आयुक्त संध्या ने कहा कि संगठन अपने कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्नशील है। संचालन एवं संयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिओम पांडेय ने तथा धन्यवाद वरिष्ठ शिक्षक राम चरण ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।